कूड़े में फेंक दिए 3400 करोड़ रुपये के बिटकॉइन, 8 साल से खोज रहा, NASA से बुलाई मदद
लंदन,

खराब समझ कूड़े में फेंक दी हार्ड ड्राइव
हॉवेल्स ने 2009 में क्रिप्टो माइनिंग की शुरुआत की थी और इससे मिले बिटकॉइन की कीमत आज 3400 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने या बेचने के लिए एक प्राइवेट चाबी मिलती है जिसे क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पर देना होता है तभी आप ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। हावेल्स ने ये चाबी अपनी हार्ड डिस्क में रख दी थी लेकिन 2013 में एक बार ऑफिस की सफाई के दौरान उन्होंने गलती से इस हार्ड ड्राइव को कचरा समझकर कूड़े में फेंक दिया।

कचरे में पड़ी है अरबों रुपये की संपत्ति
जब उन्हें पता चला कि उनकी हार्ड ड्राइव के साथ ही उनकी अरबों रुपये की संपत्ति भी कचरे में चली गई है तो उनके होश उड़ गए। तब से जेम्स लगातार हार्ड डिस्क को पाने की कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन उनके लिए यह आसान नहीं होने वाला है। सबसे बड़ी मुश्किल तो कचरे के पहाड़ में हार्डड्राइव को ढूढ़ना है। उसमें भी न्योपोर्ट सिटी का प्रशासन उन्हें कचरे में ढूढ़ने की अनुमति नहीं दे रहा है।
उन्होंने न्यूपोर्ट सिटी प्रशासन को पेन ड्राइव ढूढ़ने में मदद करने के लिए मिलने वाली संपत्ति का 25 प्रतिशत उन्हें देने का प्रस्ताव भी दिया है लेकिन उसके बाद भी उन्हें अनुमति नहीं मिल रही है।

बढ़ती ही जा रही है कीमत
मेट्रो की खबर के मुताबिक जेम्स हॉवेल्स ने बताया कि उनके पास एक जैसी ही दो हार्ड ड्राइव थी और उन्होंने गलती से वो हार्ड ड्राइव फेंक दी जिसमें बिटकॉइन की प्राइवेट चाबी रखी थी। उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह पहले आदमी नहीं है जिसने गलती से सही चीज फेंक दी हो लेकिन पहले जरूर हैं जिसका ऐसी गलती से करोड़ों पाउंड का नुकसान हुआ है।
जेम्स ने यह भी कहा कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब उस हार्ड ड्राइव में रखी फाइल की एक अरब पाउंड (100 अरब रुपये) से ज्यादा हो जाएगी और उनका विश्वास है कि उस समय भी ड्राइव इस हालत में होगी कि उससे बिटकॉइन को प्राप्त किया जा सकेगा।

दुनिया भर के एक्सपर्ट के संपर्क में
जेम्स ने बताया है कि उन्होंने हार्ड ड्राइव को खोजने के लिए दुनिया भर के इंजीनियरों, पर्यावरणविदों और डेटा रिकवरी विशेषज्ञों से संपर्क किया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी विशेषज्ञों को उन्होंने इस काम के लिए अपने साथ रखा है इसमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने कोलंबिया अंतरिक्ष शटल आपदा के समय नासा के साथ काम किया है।

नासा के एक्सपर्ट से मांगी मदद
जेम्स ने कहा 'मैंने डेटा रिकवरी विशेषज्ञों से बात की है जिन्होंने कोलंबिया अंतरिक्ष शटल आपदा पर नासा के साथ काम किया है। वे एक ऐसे शटल से उबरने में सक्षम थे जिसमें विस्फोट हुआ था और उन्हें नहीं लगता कि लैंडफिल पर होना कोई समस्या होगी।'
जेम्स ने बताया न्यूपोर्ट सिटी के डंप (जहां शहर का कूड़ा फेंका जाता है) पर पड़ी उनकी हार्ड ड्राइव में मौजूद बिटकॉइन का मूल्य वर्तमान में लगभग 45 करोड़ डॉलर है - लेकिन डर है कि अधिकारियों के अनुमति देने से पहले ही यह 1 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।












Click it and Unblock the Notifications