'ले जाओ सब बेकार है...' राह चलते लोगों पर नोटों की बरसात करने लगा शख्स, वजह जानकर हो जाएंगे इमोशनल
Man throwing cash on people: बीते कुछ समय पहले अचानक एक शख्स लोगों पर पैसों की बरसात करने लगा। शख्स सौ या फिर हजार नहीं बल्कि लाखों रुपये लोगों को देने लगा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसकी वजह अब सामने आई है।
जिस जमा पूंजी को लोग बुढ़ापे का सहारा बनाकर रखते हैं उसे 67 वर्षीय शख्स का लोगों के ऊपर उड़ाना बड़ी ही हैरानी भरी बात थी। मामला था चीन के चोंगकिंग नगर पालिका का, जहां एक सड़क पर दो प्लास्टिक की थैलियां लिए शख्स नोटो की गड्डी निकालता और राहगीरों पर फेंकता नजर आया।

स्थानीय मीडिया आउटलेट cqnews.net की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पैसे निकलाते हुए शख्स कुछ बड़बड़ा भी रहा है। वो कह रहा है कि ये बेकार है, इसे ले जाओ। शख्स के ऐसा करने पर आसपास लोग इकट्ठा हो गए और उसे ये पैसे वापस लेने को कहने लगे। किसी ने भी पैसा नहीं लिया और उठाकर उस बुजुर्ग को देने लगे।
जब शख्स लगातार ऐसा करता रहा तो पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस शख्स को उठाकर पास के पुलिस स्टेशन में ले आई। इसके बाद उसके ऐसा करने की वजह पता लगी तो सब हैरान रह गए। इस वजह ने लोगों को भावुक कर दिया। पता लगा कि वांगनाम वाला शख्स लोगों को इसलिए पैसे बांट रहा था क्योंकि एक साल पहले हुई पत्नी की मौत के बाद वो काफी परेशान था।
उसने कहा कि अब उसकी पत्नी चली गई है तो उसके लिए दौलत बेकार है। बताते चलें कि शख्स के थैले में 75 लाख रुपये रखे हुए थे, जिसे वो लोगों को दे रहा था। लोगों ने ये पैसे इकट्ठे किए और उसे देने लगे। वांग की बेटी ने पिता का ऐसा काम देखकर कहा कि वो उनपर कड़ी नजर रखेगी। शख्स का ये वीडियो टिकटॉक पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था।
वीडियो पर लोगों ने खूब कमेंट किए। एक ने कहा कि ये बहुत ही इमोशनल और हार्ट टचिंग है। एक ने कहा कि मैं फिर से प्यार पर भरोसा करने लगा हूं। एक ने कहा कि पैसा जीवन की तुलना में बेकार है। दूसरे ने कहा कि राहगीरों ने पैसे ना लेकर बहुत अच्छा किया।












Click it and Unblock the Notifications