कॉफी के लिए रास्ते में रुका शख्स, बदल गई किस्मत, लगी लॉटरी और बन गया 2 करोड़ का मालिक

अमेरिका। कभी सफर पर निकलते होंगे तो आप भी रास्ते में चाय-नाश्ते के लिए कुछ देर तो रुकते ही होंगे। लेकिन क्या आपने सोचा है कि चाय का दो मिनट का ब्रेक आपकी किस्मत बदल सकता है या फिर आपको करोड़पति बना सकता है। एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ जब रास्ते में एक कॉफी के लिए रुका तो उसकी किस्मत बदल गई और वह एक झटके में 2 करोड़ रुपये का मालिक बन बैठा।

कॉफी ने बदल दी किस्मत

कॉफी ने बदल दी किस्मत

मिगेल मोरल्स ने गाड़ी में गैस स्टेशन पर एक कॉफी के लिए रुके तो वहां उनके हाथ जैकपॉट लग गया। हुआ यूं कि कॉफी लेते समय उन्होंने एक लॉटरी टिकट खरीद लेने की सोची। जब उन्होंने स्क्रैच किया तो पता चला कि उनके कूपन नंबर पर 2 करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है।

कॉफी के लिए फूड मार्ट पर रुका शख्स

कॉफी के लिए फूड मार्ट पर रुका शख्स

वर्जीनिया लॉटरी के कार्यालय में इनाम की राशि लेने पहुंचे मिगेल ने बताया कि जब वह गैस स्टेशन पर मौजूद एक फूड मार्ट पर रुके तो उन्हें बस एक कॉफी लेनी थी। इसके अलावा उनका और कोई इरादा नहीं था लेकिन जब वह अंदर गए तो वहां पर लॉटरी के कूपन लगे हुए थे। जिसके बाद उन्होंने गोल्ड जैकपॉट लॉटरी टिकट खरीदने का फैसला किया।

2.5 लाख डॉलर की इनामी राशि का बना मालिक

2.5 लाख डॉलर की इनामी राशि का बना मालिक

उन्होंने बताया कि टिकट लेते वक्त भी उन्होंने ऐसा कुछ नहीं सोचा था कि वह कोई इनामी राशि जीतने जा रहे हैं या फिर टॉप प्राइज जीतने की तो कल्पना भी नहीं की थी लेकिन जब उन्होंने कार्ड स्क्रैच किया तो पाया सबसे बड़ा इनाम जो कि 250000 डॉलर का था, वह उनके ही लॉटरी कूपन पर था। भारतीय मुद्रा में ये राशि 2 करोड़ के करीब ठहरती है।

'सपने जैसा है ये सब'

'सपने जैसा है ये सब'

मिगेल ने कहा कि "मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि मैं इतनी बड़ी राशि इनाम में जीत सकता हूं। यह सपने जैसा था।" फिलहाल जब इतनी बड़ी राशि वह जीत चुके हैं तो उनका इरादा इस रकम का इस्तेमाल अपन परिवार की देखभाल करने में लगाएंगे। जाहिर है वह बचत भी करेंगे। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब बिना मन से लिए टिकट के चलते किसी ने बंपर ड्रा जीता हो।

कार खराब होने पर खरीदा टिकट और जीता इनाम

कार खराब होने पर खरीदा टिकट और जीता इनाम

कुछ दिन पहले ही मिसौरी के एक शख्स ने बताया था कि कैसे उसकी कार खराब होने पर उसे रुकना पड़ा जहां उसने एक लॉटरी का टिकट खरीद लिया। जब उसने इसे स्क्रैच किया तो वह 1 लाख डॉलर का मालिक बन चुका था। शख्स ने बताया कि उनकी कार ओवरहीट कर रही थी जिसके लिए उन्हें एक स्टोर पर रुकना पड़ा और यहीं पर एक टिकट लेने का आइडिया आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+