एयरपोर्ट में बिना कपड़ों के घूमता दिखा शख्स, अधिकारियों को देनी पड़ गई सफाई
डलास फोर्ट वर्थ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है। कारण जानकर आपको भी बेहद हैरानी होगी। दरअसल, यहां एक आदमी बिना कपड़ों के घूमता नजर आया। शख्स को जिसने भी देखा, हैरान रह गया।
बताते चलें कि हवाई अड्डे के टर्मिनल सी पर शख्स निर्वस्त्र होकर घूमता नजर आया। लोग शख्स को इस तरह पब्लिक एरिया में घूमता देख काफी हैरान रह गए और फिर कुछ लोगों ने फोन निकालकर उसका वीडियो बना डाला।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बाद में घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रात के दस बजकर 15 मिनट पर बिना कपड़ों के घूम रहे शख्स को देखा गया, जिसके बाद इस घटना को लेकर कदम उठाए गए। इस घटना का एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स एयरपोर्ट के अंदर बिना कपड़ों के फूड आउटलेट के बाहर घूम रहा है।
बताते चलें कि शख्स के बिना कपड़ों के घूमने वाले व्यवहार को देखकर लोग हैरान तो थे ही साथ ही हंस भी रहे थे। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरोटीज ने शख्स को हिरासत में लेकर उसके दिमाग का भी परीक्षण करवाया।
समय समय पर ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जिनमें लोग कुछ अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आते हैं। इस शख्स का वीडियो भी देखते-देखते वायरल होने लगा और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। हालांकि, ये अभी तक साफ नहीं हो सका है कि शख्स इस तरह से बिना कपड़ों के सार्वजनिक स्थान पर क्यों घूम रहा था। फिल्हाल मामले की छानबीन की जा रही है और शख्स को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications