WATCH: सांड की सवारी करता दिखा युवक, बीच सड़क पर ऐसे दौड़ाया कि लोगों के उड़े होश
वायरल वीडियो में एक शख्स खुलेआम सांड की सफाई करता दिख रहा है। वीडियो काफी चौंकाने वाला है और अब वायरल हो रहा है।

Man riding bull: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते हैं। कभी-कभी चंद लाइक्स और व्यूज पाने के चक्कर में लोग अपनी जान से भी खिलवाड़ करते नजर आ जाते हैं। हाल ही में इसी तरह का एक वीडियो खूब चर्चा में है।
(वीडियो-नीचे)
सांड को दौड़ाता दिखा युवक
सांड को दूर से ही देखकर लोग साइड हो जाते हैं। क्या पता कब हमला कर दे। जानवरों के मूड का कोई भरोसा कहां होता है। ऐसे में कई बार खुद की सुरक्षा अपने हाथों में ही होती है। लेकिन वीडियो में जो नजर आ रहा है, उसे देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़कर बैठ जाएंगे।
ऋषिकेश की गलियों का वीडियो
यूट्यूबर सत्य प्रकाश भारती ने अपने चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप ऋषिकेश का है, जिसमें एक लड़का सांड पर सवारी करता हुआ दिख रहा है। जी हां! बेखौफ होकर लड़का सांड पर ऐसे बैठा है, मानो हॉर्सराइडिंग कर रहा हो। वीडियो में उसे कहते सुना जा सकता है कि कैशाल पति नाथ की जय हो। इसके बाद वो ऋषिकेश की गलियो में सांड को दौड़ाने लगता है।
हो सकती थी अनहोनी
इस तरह गलियों में युवक को सांड को दौड़ाता देख लोग भी काफी हैरान हो रहे हैं और जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई लोगों ने युवक को पागल बताया तो कई ऐसा रिस्की काम ना करने की सलाह दे रहे हैं। पूरे समय युवक कैलाशपति नाथ की जय बोलता नजर आता है। जिस स्पीड से सांड को वो दौड़ा रहा है, उसके साथ कोई भी घटना घट सकती थी। लेकिन इस बात से परे ये युवक पर सांड को दौड़ाए जा रहा है।
खतरनाक हो सकता है स्टंट
स्टंट चाहे वाहनों पर हो या फिर जानवरों पर... आपके साथ-साथ औरों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स या फिर कमेंट्स के चक्कर में लोग अपनी जान को जोखिम में डालने से पहले एक बार भी नहीं सोचते। लेकिन ऐसा करना बेहद खतरनाक हो सकता है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications