शख्स ने भारी-भरकम बैल को कराई बाइक की सवारी, वीडियो देख घूमा लोगों का माथा
Man takes bBull on bike ride: इंटरनेट के आजकल के समय में जहां कारों में बंदूक चलाना या साइकिल पर बैठे पालतू जानवरों के वीडियो खूब वायरल होते हैं। ऐसे में एक और अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स बाइक चला रहा है और उसके साथ बाइक पर एक बैल बैठा हुआ है। हाल ही में इस वीडियो को ट्विटर पर @nareshbahrain नाम के यूजर ने शेयर किया था, जिससे सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ सी आ गई है।
बैल को बाइक पर देख लोग हैरान
वीडियो में दिख रहा है कि बैल काफी शांति से बाइक पर बैठा हुआ है और उठने की कोशिश भी नहीं कर रहा। बाइक की स्पीड भी ठीक-ठाक है। बैल का मालिक भी काफी आत्मविश्वास के साथ बाइक चलाता दिख रहा है। हैरान करने वाला ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर काफी रिएक्शन भी दे रहे हैं।

लोगों ने दिए तरह-तरह के रिएक्शन
इस वायरल वीडियो को 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। जिस तरह से बैल को बाइक पर बैठने के लिए राजी किया गया था, उस पर विचार करते हुए कुछ दर्शक हैरान रह गए। जबकि कई लोगों ने इसपर चिंता भी जाहिर की। जबकि कई लोगों ने बैल को बूचड़खाने ले जाने पर भी विचार व्यक्त किए।
जोखिम भरे वीडियो ने चिंता में डाला
अब बाइक पर बैल की ये सवारी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग हैरान हैं कि किस तरह से लोग व्यूज और लाइक्स पाने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान से भी खिलवाड़ कर लेते हैं। जिस तरह ये शख्स भी बैल को बाइक की सवारी करवा रहा है, ये काफी हैरान कर देने वाला है।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications