प्राइवेट पार्ट में मोजा पहनकर पार्टी में जा पहुंचा मशहूर रैपर, अब 15 दिन तक खाएगा जेल की हवा, ऐसे खुला राज...
आजकल पार्टियों का दौर है। कहीं शादी की पार्टी तो कहीं क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी। नया साल आने वाला है और हर कहीं पार्टी चल रही है। इस कड़ी में एक शख्स को भी ऐसी ही पार्टी में शामिल होने का आइडिया सूझा। मगर उसे आखिरकार जेल की हवा खानी पड़ गई।
दअसल, मामला रूस का है, जहां एक मशहूर रैपर एक शानदार पार्टी में शामिल हुआ। शख्स पार्टी में आया तो मगर बिना कपड़ों के। जी हां! शख्स ने अपनी शर्मिंदगी को छिपाने के लिए कपड़ों के नाम पर प्राइवेट पार्ट पर सिर्फ एक मोजा पहना हुआ था।

इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता पार्टी में शामिल हुए शख्स की बातें सुनते दिख रहे हैं। समाचार एजेंसी बाजा की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में लड़ रहे जवानों ने सबसे पहले इस वीडियो को देखा और फिर इसकी शिकायत की।
वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद इस न्यूड पार्टी करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। फिलहाल प्राइवेट पार्ट में मोजा पहनकर घूम रहे रैपर को 15 दिन की जेल की सजा और जुर्माना भी लगाया गया है।
इस पार्टी से देश को लेकर एक गलत संदेश जनता में फैल रहा है। पुतिन भी इससे खासा नाराज नजर आए। उनके प्रवक्ताओं ने आम जनता से इस बारे में बातचीत भी की है। ये पार्टी ऐसे समय में हुई है, जब रूस यूक्रेन संग लड़ाई में शामिल है। ऐसे में युद्ध के समय इसे मूर्खतापूर्ण कृत्य भी बताया जा रहा है।
इसके बाद पार्टी से आई तस्वीरें और वीडियोज राष्ट्रपति पुतिन के पास पहुंचे। पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को रिपोर्टर्स से सार्वजनिक रूप से टिप्पणी ना करने के लिए उन्हें माफ करने को कहा- देश में आप और मैं ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जो इस मुद्दे पर चर्चा नहीं कर रहे हैं।
रूस के रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता Maria Zakharova ने कहा कि इस पार्टी में शामिल हुए लोगों पर एक धब्बा लग चुका है हालांकि इन लोगों के पास अभी भी अपने आप को सुधारने का मौका है।
अब इस पार्टी के चलते अधिकारियों पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। लोग तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications