भूख मिटाने का ढूढ़ रहा था सामान, चमक गई किस्मत और 79 लाख रुपये लेकर लौटा घर
अमेरिका, 17 जुलाई। भूख मिटाने का इंतजाम करने निकले एक शख्स की किस्मत ऐसी पलटी कि वह एक झटके में 80 लाख की रकम हाथ में लेकर लौटा। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले 32 विलियम जोन्स के साथ ऐसा ही हुआ जब वह एक किराना स्टोर में गए थे और वहां से बंपर रकम लेकर घर वापस आए।

स्टोर में गए थे गैस खरीदने
32 वर्षीय विलियम जोन्स नॉर्थ कैरोलिना के बुलेविल शहर में एक किराना स्टोर में गए थे। जोन्स का कहना है कि वह दरअसल घर में मीट पकाने के लिए गैस लेने गए थे लेकिन वहां जाने पर उन्हें एक पुराना किस्सा याद आया जब एक बार लॉटरी खरीदने पर उन्होंने 500 डॉलर की रकम जीती थी।

यूं ही आजमाया लक और लग गई लॉटरी
जोन्स ने सोचा कि क्यों न आज एक बार फिर से भाग्य को आजमाया जाए और बस उन्होंने 10 करोड़ डॉलर का मेगा लॉटरी टिकट खरीद लिया। जब उन्होंने टिकट स्क्रैच किया तो उनके आश्चर्य की सीमा न रही। वह 10000 डॉलर (लगभग 79 लाख रुपये) की राशि जीत चुके थे।
(तस्वीर- एनसी एडूकेशन लॉटरी के पेज से साभार)
1600 रुपये के टिकट पर जीते 79 लाख
इतनी बड़ी रकम जीतने के लिए उन्होंने कितने रुपये खर्च किए थे ये तो आप जानना ही चाहते होंगे। विलियम ने बताया कि उन्होंने मात्र 20 डॉलर यानि लगभग 1600 रुपये का टिकट खरीदा था और बदले में 79 लाख रुपये लेकर घर लौटे। फिलहाल उन्होंने जीतने के साथ ही प्लान कर लिया है कि वह इस पैसे का इस्तेमाल कैसे करेंगे।

ये है खर्च का प्लान
जोन्स ने बताया कि वह लॉटरी की इस रकम में इधर-उधर नहीं उड़ाएंगे बल्कि इससे अपनी शादी का खर्च पूरा करेंगे। वैसे विलियम जोन्स पहले शख्स नहीं है जिन्होंने किराना स्टोर में लॉटरी टिकट खरीद कर लाखों की रकम जीती है। इसी साल मई में एक शख्स ने जो कॉफी के लिए दूध लेने स्टोर गया था तभी उसने वहां टिकट खरीद लिया था।

दूध लेने गया और बना 15 करोड़ का मालिक
लॉटरी जीतने वाले शख्स ने बताया था कि वह कॉफी के लिए दूध लेने आया था। इस दौरान वह स्टोर से बाहर जा रहा था तो उसकी नजर लॉटरी के टिकट पर पड़ी और उसने बिना किसी मन के इसे खरीद लेने का फैसला किया। अगले दिन जब उसने लॉटरी टिकट का नंबर देखा तो पाया कि वह एक झटके में 15 करोड़ रुपये की रकम का मालिक बन गया है।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications