अरे बाप रे! शख्स ने उठाया हेलमेट तो अंदर छिप बैठा था सांप, Video ऐसा कि देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

Man found snake in Helmet: वायरल वीडियो में सांप हेलमेट के अंदर घुसा हुआ है। शख्स उसे निकालने की कोशिश करता है लेकिन वो बाहर नहीं निकलता। फिर आखिरकार चिमटी की मदद से सांप बाहर आ जाता है।

Credit: sharmili/Instagram

अकसर हम जब भी हेलमेट या फिर जूते पहनते हैं तो अंदर से इतना ध्यान नहीं देते कि उसमें कुछ हो भी सकता है। जल्दी में हों तो फिर बस पहनने की ही जल्दी मची रहती है। लेकिन जरा सोच कर देखिये कि आपका ऐसी चीजों को चेक ना करना कितना ज्यादा भारी पड़ सकता है। जी हां! वायरल हो रहे एक वीडियो को देखने के बाद आप भी हेलमेट या फिर जूते पहनने से पहले एक नहीं बल्कि कई बार इसे चेक करेंगे। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक सांप हेलमेट के अंदर कुंडली मार कर बैठा है।

भारी पड़ सकती है लापरवाही

भारी पड़ सकती है लापरवाही

ये क्लिप @aahanslittleworld नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कैप्शन में उसने लिखा कि अंत तक देखें। सोचिये जरा कि आपकी एक छोटी सी लापरवाही किस कदर आप पर या फिर घर के किसी सदस्य पर कितनी भारी पड़ सकती है। कभी-कभी ये जानलेवा भी हो सकती है। ये बात वीडियो देखने के बाद आपको अच्छी तरह से समझ में आ जाएगी।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स हेलमेट से सांप निकालने की कोशिश कर रहा है। लेकिन सांप है कि निकलने का नाम ही नहीं ले रहा। कुंडली मारे हेलमेट के अंदर बैठा सांप मानो निकलना ही नहीं चाहता। फिर शख्स बार-बार चिमटे की मदद से उनसे निकालने की कोशिश करता है और आखिरकार कामयाब भी हो जाता है।

'हेलमेट ना पहनो तो मौत...पहनो तो भी मौत'

'हेलमेट ना पहनो तो मौत...पहनो तो भी मौत'

वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हो रहे हैं। तमाम यूजर्स इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि अब जिंदगी में एक नया डर पैदा हो गया। तो एक ने कहा कि हेलमेट पहनने से पहले अब ये वीडियो याद आ जाएगा। वहीं कई लोगों ने शख्स को एक नया हेलमेट खरीदने की सलाह भी दे डाली। एक ने कहा कि हेलमेट ना पहने तो भी मौत और पहने तो भी मौत।

'दुर्घटना से देरी भली'

'दुर्घटना से देरी भली'

हैरान करने वाली बात है कि आखिर सांप हेलमेट के अंदर घुसा कैसे होगा। और सोचिये अगर शख्स बिना जांचे ये हेलमेट पहन लेता तो सांप उसे काट सकता था या फिर सड़क हादसा भी हो सकता है। इसलिए हमेशा ही अपने सामान की जांच जरूर कर लेनी चाहिए। किसी ने सच ही कहा है कि दुर्घटना से देर भली। इसलिए कहीं जाने के लिए भले ही देरी हो जाए, लेकिन सुरक्षा बेहद जरूरी है।

Recommended Video

    Maharashtra: Thane में मिला दुर्लभ सांप, कोबरा से भी है जहरीला,देखें वीडियो | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+