बिना जिम के शख्स को चाहिए थे सिक्स पैक ऐब्स, समर बॉडी पाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स समर बॉडी पाने के लिए जिम जाने की बजाय टैटू बनवाने का फैसला लेता है। उसका कहना है कि अब वो आराम से बीयर पी सकता है और खाना खा सकता है।

गर्मियां आते ही लोगों को अपने शरीर की चिंता भी सताने लगती है। ऐसे में कई लोग तो जिम में जाकर खूब पसीना बहाते हैं, ताकि वे समर बॉडी पा सकें, वहीं कई लोग सिर्फ घर बैठे ऐसी बॉडी पाने का सपना देखते हैं। ऐसा ही एक सपना एक शख्स का भी था, जिसे पूरा करने के लिए उसने ना तो जिम में पसीना बहाया और ना ही किसी तरह से अपनी डाइट को कंट्रोल किया। बल्कि शख्स ने स्लिम और फिट देखने का ऐसा तरीका अपनाया, जिसे जानने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी। समर बॉडी पाने के लिए ये अनोखा तरीका अपनाने वाले शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

समर बॉडी पाने का था सपना
सिक्स पैक ऐब पाने के लिए परेशान ये शख्स जिम में जाकर पसीना बहाने की बजाय टैटू बनवाने लगा। इसके लिए वो मशहूर टैटू आर्टिस्ट डीन गुंथेर के पास जा पहुंचा। सिक्स पैक ऐब दिखाने के लिए टैटू बनवाने में इस शख्स को पूरे दो दिन लगे। और अब वो शानदार सिक्स पैक ऐब्स के साथ रेडी है और अपनी समर बॉडी फ्लॉन्ट कर रहा है।

सिक्स पैक पाने के लिए अपनाया ये तरीका
मैनचेस्टर स्थित टैटू आर्टिस्ट ने कैटर्स न्यूज एजेंसी को बताया कि वो हमेशा से ही सिक्स पैक ऐब रखना चाहता था। लेकिन उसे ना तो जिम जाना था और ना ही वो डाइटिंग करना चाहता था। इसलिए उसने फैसला लिया कि वो सिक्स पैक टैटू बनवाकर गर्मियों में शानदार बॉडी फ्लॉन्ट करेगा। इसके साथ ही वो बीयर और अच्छा खाना खाता रहेगा।

क्या बोले टैटू आर्टिस्ट?
गुंथेर ने कहा कि मैं इस टैटू को बनाने के लिए काफी एक्साइटेड था। क्योंकि मैंने पहले किसी को ऐसा करते देखा है, लेकिन ये असली लग ही नहीं रहा था। ये सिर्फ काले रंग की आउटलाइन थी। इसलिए मैंने इस चैलेंज को एक्सेप्ट करने का फैसला लिया। मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं।
वायरल हो रहा है वीडियो
आर्टिस्ट ने शख्स की मसल्स में बदलाव दिखाने के लिए पहले नीले रंग की स्याही से स्केच बनाया। इसके पाद उन्होंने पेट पर बॉडीबिल्डिंग का एक ब्लूप्रिंट तैयार किया। सोशल मीडिया पर टैटू का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कई लोगों को शख्स का ये टैटू बेहद पसंद आया, वहीं कईयों ने इसे बेवकूफी भरा कदम भी बताया।

'इस आदमी के एब्स में एब्स होंगे'
एक यूजर ने कहा कि प्लीज मुझे ये कहें कि ये मजाक है। एक अन्य ने लिखा कि भाई ये कोई रास्ता नहीं है। एक और शख्स ने कहा कि काम करने की परिभाषा होशियार है कठिन नहीं। किसी ने मजाक में कहा कि इसका मतलब मैं पूरे समय से गलत ही कर रहा था। एक ने कहा कि जब वो वर्कआउट करेगा, तो उसके एब्स में एब्स होंगे।












Click it and Unblock the Notifications