'पीछे देखो पीछे...' बीचों बीच सड़क पर लड़की ने किया डांस, तभी फटीचर हालत में आ धमका शख्स Video Viral
इन दिनों एक महिला का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो बीच सड़क पर थिरक रही है। लेकिन वीडियो वायरल होने की वजह लड़की नहीं, बल्कि कोई और है।
आजकल सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां कोई भी और कभी भी वायरल हो सकता है। सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए लोग कुछ भी कर बैठते हैं। फिर चाहे पब्लिक प्लेस पर डांस ही क्यों न हो। वायरल होने के लिए ऐसे कारनामे करने से भी लोग पीछे नहीं हटते। इस कड़ी में हाल ही में एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भीड़ के बीच डांस करती हुई नजर आ रही है। लेकिन ये वीडियो लड़की के डांस स्टेप नहीं, बल्कि किसी और ही वजह से चर्चा में है। दरअसल, लड़की तो अपने डांस में मदहोश है लेकिन उसे नहीं पता कि उसके पीछे कोई और भी आ धमका है।

महिला ने किया 'दिलबर' गाने पर डांस
कई दफा सोशल मीडिया पर ऐसी हरकतें करने वालों की वजह से पब्लिक परेशान भी होती है और कई बार लोग खूब मजे भी लेते हैं। इन दिनों एक महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो सुष्मिता सेन के दिलबर गाने पर स्टेप करती दिख रही है।
पीछे से आ धमका शख्स
महिला पब्लिक प्लेस में बिना किसी शर्म बिना कुछ सोचे थिरके जा रही है। लेकिन तब भी महिला के वायरल होने की वजह ये नहीं बल्कि कुछ और है। दरअसल, वीडियो में सिर्फ महिला ही नहीं, बल्कि एक और शख्स दिख रहा है।

महिला की तरह किया डांस
ये शख्स महिला की ही तरह डांस स्टेप कर रहा है। पीछे खड़ा आदमी ठीक उसी तरह डांस करने की कोशिश कर रहा है, जिस तरह वो महिला कर रही है। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

नहीं रुक रही लोगों की हंसी
वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ऐसे बीच सड़क पर डांस करने को खतरनाक बता रहे हैं, वहीं कई लोग पीछे खड़े शख्स को देखकर हंसी वाले इमोजी बना रहे हैं।

यूजर्स ने किया रिएक्ट
वहीं कई यूजर्स ने ये भी कहा कि महिला से अच्छा डांस तो पीछे खड़ा शख्स कर रहा है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अच्छा है आजकल रोड साइड लोगों को कंपनी मिल जाती है। डांस करने वाली इस लड़की का नाम रिया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अब कमेंट्स और लाइक्स की बाढ़ आ गई है।

मजेदार कमेंट्स की आई बाढ़
एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसे खुले में डांस करने पर क्या धनिया फ्री में मिलता है। एक शख्स ने लिखा कि दोनों गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड बीच सड़क पर डांस करते हुए दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications