आत्मा शरीर से निकलने पर क्या होता है? मरने के 28 मिनट बाद जिंदा हुआ शख्स, बताई आपबीती
ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स का दावा है कि वो मर के जिंदा हो गया। उसकी आत्मा ने उसके मृत शरीर को देखा था।

मरने के बाद क्या होता है? इस सवाल का जवाब इंसान दशकों से खोज रहे, लेकिन इसके बारे में कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। अब ऑस्ट्रेलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, वहां पर एक शख्स को डेड घोषित कर दिया गया, लेकिन कुछ देर बाद वो जिंदा हो गया।
शख्स का दावा है कि वो 28 मिनट तक मरा रहा और फिर जिंदा हो गया। उसने मरने के बाद अजीबोगरीब चीजों को अनुभव किया। वो अब खुद को 'मिरेकल मैन' बता रहे। हालांकि ये सब कैसे हुआ, डॉक्टर और वैज्ञानिक भी इस मामले में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के फिटनेस इंस्ट्रक्टर फिल जेबल (57) बास्केटबॉल खेल रहे थे। तभी उनको हार्टअटैक आया। उनके बेटे जोशुआ ने तुरंत डॉक्टरों को बुलाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। उस वक्त तो उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब थी, लेकिन बाद में वो ठीक हो गए।
उन्होंने दावा किया कि हार्टअटैक के बाद करीब 28 मिनट तक वो मरे हुए थे। उनकी आत्मा शरीर से बाहर आ गई थी और ऊंचाई से सब कुछ देख रही थी, लेकिन उन्होंने सोच लिया था वो कहीं नहीं जाने वाले। बाद में वो फिर से जिंदा हो गए।
वहीं डॉक्टरों के मुताबिक जब फिल अस्पताल लाए गए तो वो अचेत अवस्था में थे। उनको सीपीआर दिया गया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। करीब तीन दिन तक वो अचेत अवस्था में अस्पताल में पड़े रहे। फिर उन्हें होश आया, तो उन्होंने अपने अनुभव को सबके साथ साझा किया। हालांकि बहुत से लोग उनकी बात पर विश्वास नहीं कर रहे थे।
रिटायरमेंट को लेकर बदल रहा उनका मन
फिल ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने कहा कि ये सब लोगों की मानसिकता पर निर्भर करता है। ये उनकी जिंदगी का बड़ा अनुभव था, जहां उन्होंने काफी कुछ सीखा। वो खेल से रिटायर होने वाले थे, लेकिन अब उनका मन बदल रहा है।
उन्होंने कहा कि हम अपने जीवन में बहुत सी चीजों के बारे में सोचते हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो सोचने लायक नहीं रहतीं। उनके जीवन में भी इस घटना के बाद काफी बदलाव आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications