एक विवाह ऐसा भी! दूल्हे ने रिश्तेदारों के लिए बुक कर डाला पूरा प्लेन, वायरल हुआ वीडियो

Man books entire flight: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार सभी प्लेन में बैठे हुए हैं। सबके चेहरे पर खुशी है। वीडियो में दूल्हा भी नजर आ रहा है।

Credit: Bhuwan and Shagun - #ShuBh/Instagram

इंडियन शादियों में बहुत खर्चा होता है। और कई बार लोग अपनी शादी के दिन को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए जरुरत से ज्यादा ही खर्चा कर देते हैं। खाने-पीने से लेकर साज सज्जा तक... शादी में हर जोड़ा यही सोच कर सारी तैयारियां करवाता है कि शादी यादगार रहे। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कोई दोस्तों और परिवार वालों को यात्रा करवाने के लिए एक पूरा प्लेन बुक कराने का फैसला लिया। अब ये शख्स और इसकी शादी चर्चा का विषय बन गई है।

मेहमानों के लिए बुक की फ्लाइट

मेहमानों के लिए बुक की फ्लाइट

शख्स की शादी के लिए मेहमान बेहद एक्साइटेड नजर आए। और अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर द शुभ वेडिंग नाम के पेज पर ये शानदार वीडियो शेयर किया गया था। कैप्शन में लिखा था कि डे 1.. राइड टू गेट। ये वीडियो काफी प्यारा है और सारे बारातियों के चेहरे पर खुशी देखने लायक है।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में दूल्हे के रिश्तेदारों को प्लेन में खुशी से झूमते और चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। क्लिप में भुवन नाम का दूल्हा भी हाथों में मेहंदी के साथ कैमरे को पोज देता हुए नजर आ रहा है। यूजर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसके मुताबिक ये शादी नेपाल के काठमांडू में हुई है।

लोगों को खूब पसंद आया वीडियो

लोगों को खूब पसंद आया वीडियो

शेयर होते ही वीडियो को कम से कम 17 लाख बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही 38 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। कई लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद अपने रिएक्शन भी दिए हैं। पूरे ग्रुप के साथ उड़ते इन मेहमानों को देखने के बाद कई इंटरनेट यूजर्स बेहद हैरान भी हैं। कई लोगों ने इस ट्रैवल में खर्च किए गए पैसों के बारे में बात की, तो कईयों ने फिर रिश्तेदारों के तानों के बारे में कहा।

'बिना कहे बताओ कि तुम अमीर हो'

'बिना कहे बताओ कि तुम अमीर हो'

अपनी शादी में पूरा का पूरा प्लेन बुक करवाने को लेकर कई लोग हैरान रह गए हैं। एक यूजर ने कहा कि मैं बस जिंदगी में इतना ही पैसा कमाना चाहता हूं। एक ने कहा कि बिना कहे ये बताओ कि तुम अमीर हो। एक ने कहा कि मैं बहुत क्यूरियस हूं सच में। इसमें कितना खर्चा आया होगा? मुझे पता करना है कि कितनी दूरी है और कितना पैसा लगा। वहीं कई लोगों ने इस वीडियो और शख्स के प्लेन वाले प्लान को देखकर हार्ट इमोजी बनाए।

Recommended Video

    South Africa: Marriage के दिन नहाती यहां महिलाएं, पूरी Life ऐसे रखती Body को Fresh | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+