Video: तलवार का 'जादूगर' है ये शख्स, बिजली की रफ्तार से करेगा वार!
नई दिल्ली, 02 अगस्त। तलवारबाजी जैसे हुनर भले ही पुराने हो लेकिन इस कला के एक्सपर्ट में गजब की फुर्ती देखी जाती है। हालांकि अब ये कला बहुत ही कम देखने को मिलती है। एक ऐसे तलवारबाजी के जादूगर के बार में हम बात कर रहे हैं, जिसके करतब का वीडियो आजकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

तलवार एक ऐसा धारदार हथियार है जो सदियों से बड़े- बड़े संग्रामों में मुख्य हथियार के तौर पर प्रयोग किया जाता रहा है। हालांकि आज इसकी जगह अत्याधुनिक हथियारों ने ली फिर भी तलवारबाजी का महत्व कम नहीं हुआ है। ये ऐसा हथियार है जिसे चलाने वाले को बेहद चौकन्ना रहना होता है। सामने से दुश्मन के वार को संभालना और उसे वार का मौका देने से पहले ही वार करना आसान काम नहीं होता। ऐसे में अगर आप जरा से चूके तो इसका परिणाम आपके लिए घातक हो जाता है।
एकाग्रता, कौशल और सालों की प्रैक्टिस क़ी मिसाल. मानो जैसे तलवार भी उनके शरीर का ही कोई अंग हो... pic.twitter.com/ABkRTpRDIv
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) August 1, 2022
दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है। आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। जो तलवारबाजी का गजब का टैलेंट दिखाता है।
इस वीडियो में दिख रहा शख्स तरबाजी से एक कदम आगे का हुनर रखता है। वो तलवार चलाने के लिए अपने हाथ के अलवा पैर और पूरे शरीर का प्रयोग करता है। अपने कंधों और हाथों पर तलवार को पूरी तरह से संतुलित करते हुए वो अपनी पीठ पर तलवार को संतुलित करते हुए हवा में एक फुल साइड फ्लिप भी करता है।












Click it and Unblock the Notifications