दूध मांगने की उम्र में दारू की डिमांड कर रहा बच्चा, लोगों ने मां-बाप को जमकर लगाई फटकार, Video Viral

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा दारू ऐसे मांग रहा है, जैसे ये कोई बढ़िया चीज हो। हैरानी की बात तो ये है कि बच्चे को समझाने की बजाय वीडियो बनाने वाला शख्स मजे ले रहा है।

viral video

समय काफी बदल रहा है। चीजें अब वैसी नहीं रहीं, जैसी कुछ वक्त पहले हुआ करती थीं। अब बच्चों में वो बचपना देखने को नहीं मिलता, जो पहले मिलता था। मिले भी कैसे? पैदा होते ही झुनझुने की जगह उनके हाथों में मोबाइल जो थमा दिया जाता है। इसका सीधा-सीधा असर बच्चों के दिमाग में देखने को मिलता है और ये चीज कहीं ना कहीं उनका बचपन छीन रही है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुधमुंहा बच्चा दारू पीने की जिद कर रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बच्चा दारू ऐसे मांग रहा है, जैसे ये दूध या फिर कोई खाने की बड़ी टेस्टी चीज हो, जो उसने पहले खाई हुई हो। हैरानी की बात तो ये है कि ये बच्चा दारू के लिए मोटे-मोटे आंसू भी बहा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट्स कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पियक्कड़ की तरह कर रहा दारू की डिमांड

पियक्कड़ की तरह कर रहा दारू की डिमांड

जरा सोचिये दूध मांगने की उम्र में बच्चा किसी पियक्कड़ की तरह दारू की डिमांड करने लगे, तो क्या होगा? ये सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप घर में बच्चों को क्या सिखाते हो। वायरल हो रहे वीडियो में जो बच्चा नजर आ रहा है, वो दुधमुंहा है। और दूध मांगने की उम्र में वो दारू की डिमांड ऐसे कर रहा है, मानो ये उसकी फेवरेट चीज हो।

हैरान हो रहे लोग

वीडियो बनाने वाला शख्स बार-बार बच्चे से पूछ रहा है कि क्या चाहिए? तो वो बच्चा रोते हुए बोले जा रहा है कि मुझे दारू चाहिए। बच्चा मोटे-मोटे आंसू बहाकर सिर्फ दारू की ही डिमांड कर रहा है। वीडियो देखकर बड़ी हैरानी भी हो रही है कि इस तरह रोते हुए ये बच्चा दारू ही क्यों मांग रहा है? वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

शख्स पर लोगों को आ रहा गुस्सा

शख्स पर लोगों को आ रहा गुस्सा

बच्चे की क्यूटनेस और मासूमियत तो अलग बात है, लेकिन हैरानी की बात है कि शख्स इस बच्चे के दारू मांगने पर हंसे जा रहा है। बल्कि उसे बताना चाहिए कि ये अच्छी चीज नहीं है। बच्चों को आप जैसा सिखाएंगे, वो वैसा ही सीखेंगे। लोग वीडियो लेने वाले शख्स पर गुस्सा भी जता रहे हैं।

मां-बाप को लोगों ने लगाई फटकार

मां-बाप को लोगों ने लगाई फटकार

कई लोग इस बच्चे की वीडियो को काफी क्यूट बता रहे हैं, तो कई लोगों को शख्स का ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि ये सरासर गलत है कि बच्चा दूध मांगने की उम्र में दारू की डिमांड कर रहा है। वो भी इतनी बुरी तरह से रोते हुए। लोगों ने कहा कि अगर बच्चों के सामने माता-पिता शराब पिएंगे, तो बच्चा ऐसे ही तो रिएक्ट करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+