डायपर बदलूंगी.. खाना खिलाऊंगी... मां बोली- तुम दीदी बनने वाली हो, छोटी सी बच्ची ने दिया ऐसा रिएक्शन Video
वीडियो में छोटी सी बच्ची को जब उसकी मां बताती है कि वो दीदी बनने जा रही है, तो वो बताती है कि कैसे अपने छोटे भाई या बहन का ख्याल रखेगी।

छोटे बच्चों के एक्सप्रेशन्स वाकई कमाल के होते हैं। बच्चे बेहद मासूम होते हैं और बिना सोचे समझे कोई भी बात बोल देते हैं। छोटे बच्चों की मासूमियत के तमाम वीडियो आए दिन वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक महिला बेटी को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे मं बताती है। इस पर रिएक्ट करते हुए बच्ची काफी एक्साइटेड हो जाती है और अच्छे से डीटेल में बताती है कि दीदी बनने पर वो क्या-क्या करेगी। अब ये क्यूट वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

मां ने बताई बच्ची को प्रेग्नेंसी की खबर
वायरल वीडियो में बच्ची अपनी मां की प्रेग्नेंसी के बारे में सुनकर काफी एक्साइटेड हो जाती है। जब उसकी मां बताती है कि वो जल्द दीदी बनने वाली है। तो बच्ची बताती है कि कैसे वो आने वाले अपने छोटे भाई या फिर बहन का ख्याल रखेगी।

बच्ची ने की प्यारी सी डिमांड
क्लिप में नव्या नाम की बच्ची को उसकी मां बताती है कि वो बड़ी बहन बनने वाली है। शुरुआत में बच्ची को समझ नहीं आता कि क्या बोलूं लेकिन फिर बाद में बच्ची बताती है कि उसे एक छोटी बहन चाहिए क्योंकि पहले से ही उसका एक छोटा भाई है।
वायरल हुआ ये प्यारा सा वीडियो
इसके बाद छोटी सी बच्ची अपनी मां को उन तरीकों के बारे में भी बताती है, जिससे वो अपने छोटे भाई-बहनों की देखभाल करेगी। इस प्यारे से वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि इतने सारे लोगों ने मुझसे पूछा कि उसका रिएक्शन कैसा होगा जब उसे पता चलेगा कि वो बड़ी बहन बनने जा रही है। आधा समय मुझे पता ही नहीं चला कि मैं उसे कैसे समझाऊं कि बेबी होने वाला है।

लोगों को खूब पसंद आ रहा वीडियो
क्यूट सी बच्ची नव्या का रिएक्शन बेहद प्यारा है। इंस्टाग्राम पर लोगों को ये वीडियो बेहद पसंद आया। क्लिप पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने कहा कि जरूर पिया पाई सबसे बिंदास दीदी होगी। वो पहले से ही इतनी सारी जिम्मेदारियां लेने को तैयार है।

'ये इतनी प्यारी क्यों है?'
एक ने कहा कि ये इतनी प्यारी क्यों है? उसकी मासूमियत के लिए प्यार। तुम सच में बेहद क्यूट हो। इस क्लिप को 38 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इसे नव्या के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया था। लोगों को क्यूट बच्ची का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications