Video: अपने परिवार के साथ जंगल से गुजर रहे थे हाथी के बच्चे, दिखा ये अद्भुत सुरक्षा घेरा

नई दिल्ली। सोशल मीडिया (social media) पर इन दिनों हाथियों के झुंड का एक मजेदार वीडियो काफी वायरल (viral video) हो रहा है। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो क्लिप को ट्विटर पर आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने शेयर किया है। जिसमें हाथियों का एक बड़ा परिवार दिखाई दे रहा है। इसमें सबसे खास बात ये है कि हाथियों के इस झुंड में इनके बच्चे भी हैं। जिन्हें पूरी तरह से सुरक्षा के घेरे में रखा गया है।

खेलते हुए जा रहे हाथी के बच्चे

खेलते हुए जा रहे हाथी के बच्चे

ये वीडियो तमिलनाडु के मुदुमलाई के जंगलों का है। हाथियों का ये परिवार मुदुमलाई नेशनल पार्क और वाइल्डलाइफ सेंचुरी के जंगलों से गुजर रहा है। इंटरनेट पर ये वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है। आईएएस अधिकारी ने वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'एक बड़ा और प्यारा हाथियों का परिवार मुदुमलाई के जंगलों में घूम रहे हैं। प्यारे छोटे बच्चे अपनी मां के पैरों के पीछे छिपकर खेलते हुए जा रहे हैं।'

जेड+ सिक्योरिटी में रहते हैं

जेड+ सिक्योरिटी में रहते हैं

इस वीडियो में हाथियों का एक बड़ा परिवार दिखाई दे रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा गौर इस बात पर किया जा रहा है कि जितने भी बड़े हाथी हैं, वह चलते हुए छोटे हाथियों की किस तरह रक्षा कर रहे हैं। इसके साथ ही इस वीडियो में ये भी दिखाई दे रहा है कि हाथी बीच में ब्रेक के लिए रुक जाते हैं, उन्हें जंगल की घास आदि खाते देखा जा सकता है। इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने भी शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, 'हाथियों के बच्चे हमेशा जेड+ सिक्योरिटी में रहते हैं। यहां तक कि बाघ भी इस घेरे को तोड़ नहीं सकते हैं।'

हजारों लोगों ने देखा वीडियो

हजारों लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर एक दिन पहले ही शेयर किया गया है। इसे अभी तक 8.2 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को 608 लोगों ने लाइक किया है। बहुत से लोगों ने वीडियो को शेयर भी किया है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने कमेंट कर इस वीडियो पर अपनी राय दी है। बहुत से लोगों ने इस वीडियो को शेयर किए जाने पर आईएएस अधिकारी को धन्यवाद कहा है। वहीं कई लोगों ने इस वीडियो की काफी प्रशंसा भी की है।

Viral Video: तोते का धमाकेदार डांस देख लोग हुए हैरान, अलार्म की घंटी सुनते ही झूमने लगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+