VIDEO: हाथी पर हमला करके बुरी फंसी शेरनी, चंद पलों में ऐसे पलट गई बाजी

नई दिल्ली, 07 अप्रैल: सोशल मीडिया पर आए दिन वाइल्ड लाइफ कोई ना कोई वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। कई वीडियो जहां लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं तो कई बार जानवरों के बीच की खतरनाक फाइट लोगों के रोंगटे खड़े कर देती हैं। शेर या शरनी को जंगल का सबसे तेज और ताकतवर जानवर माना जाता है। जंगल में अपनी हुकूमत चलाने वाला इस जानवर पर कई बार दूसरे जानवर भारी पड़ जाते हैं।

हाथी और शेरनी की रोंगटे खड़े देने वाली लड़ाई

हाथी और शेरनी की रोंगटे खड़े देने वाली लड़ाई

जंगल में आम तौर पर शेर गजराज यानि हाथी से नहीं भिड़ता है। और ना ही हाथी कभी शेर से भिड़ना पसंद करता है। लेकिन कई बार शेर हाथी से पंगा ले बैठते हैं। लेकिन इसमें अधिकतर शेर को ही मात खानी पड़ती हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों शेरनी औऱ हाथी की दिल दहला देने वाली भिड़त की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो को सफारी में घूमने गए पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद किया है।

गजराज ने यूं सिखाया सबक

गजराज ने यूं सिखाया सबक

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि, हाथी के ऊपर बैठी शेरनी को कान चबाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। हाथी शेरनी को अपने ऊपर से हटाने में सफल हो जाता है लेकिन शेरनी फिर से हाथी पर हमला बोल देती है। शेरनी हाथी की आंखे के पास हमला करती है औऱ उसके आँख के पास की खाल को जबड़ों में दबा लेती है। जिसके बाद दर्द से हाथी चिंगाड़ना शुरू कर देता है।

शेरनी मौके से भाग खड़ी हुई

शेरनी के हमले से गुस्साए हाथी उसके ताकत से दूर फेंक देता है। जब शेरनी को लगता है कि, वह अकेले हाथी से मुकाबला नहीं कर पाएगी। तो शेरनी मौके से भाग खड़ी होती है। क्लिप में एक वाइल्डग्राफर फोटोग्राफर को अपनी जीप के पास हाथी और शेरनी के बीच लड़ाई को रिकॉर्ड करते हुए देखा जा सकता है। इसे @afaf66551 नाम अकाउंट द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों को तेजी से पसंद आ रहा है। यही वजह है कि कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि हाथी के बल के शेरनी हुई फेल. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि जंगल में कब क्या हो जाए इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+