क्या आप खाली बैठे पैसा कमा सकते हैं? ये महिला कमाती है और वो भी 53 लाख रुपए महीना! जानिए कैसे
हम जिस महिला की बात करने जा रहे हैं, उसने मात्र 21 साल की उम्र में अपनी नौकरी को लात मार दी और आज उसकी कमाई लाखों में है। आइए आपको बताते हैं उसकी कमाई का सीक्रेट
नई दिल्ली, 1 नवंबर। दुनिया में ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जिनमें अपनी पसंद की नौकरी मिल पाती है। ज्यादातर लोग नौकरी से पैसा तो कमा रहे हैं, लेकिन संतुष्ट नहीं है। वहीं, दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें पैसे के लिए केवल नौकरी चाहिए, भले ही उस नौकरी में चाहे कितनी भी दिक्कतें हों, लेकिन यहां हम जिस महिला की बात करने जा रहे हैं, उसने मात्र 21 साल की उम्र में अपनी नौकरी को लात मार दी और आज उसकी कमाई लाखों में है। आइए आपको बताते हैं उसकी कमाई का सीक्रेट

21 साल की उम्र में लिया रिटायरमेंट
21 साल की लिली जारेम्बा यूनिवर्सिटी ड्रॉपआउट हैं। पढ़ाई छोड़कर वह नौकरी करने लगी थी, लेकिन 9 से 5 की नौकरी ने उन्हें बहुत जल्दी परेशान कर दिया और उन्होंने नौकरी को लात मार दी। आज वह हर महीने 53 लाख रुपए महीना कमाती है। उन्होंने टिक-टॉक पर अपनी सफलता की कहानी बयां की है। उन्होंने वो तरीके भी बताएं हैं जिनकी वजह से आज वह करोड़पति बन गई हैं।

गरीब परिवार में पली-बढ़ीं लिली
लिली का जन्म एक सरकारी घर में हुआ था। माता-पिता ज्यादा अमीर नहीं थे। बड़ी मुश्किलों से घर का खर्च चलता था। इसलिए लिली ने पढ़ाई छोड़ 19 साल की उम्र में रेस्त्रां में काम करना शुरू कर दिया। वह वहां 10 घंटे नौकरी करती थीं। रेस्त्रां में उन्हें सफाई भी करनी होती थी। जल्द ही उन्होंने नौकरी छोड़ दी और एक पैसा निवेश करने वाली कंपनी से निवेश के तरीके सीखे।

सही जगह पैसा निवेश करने में की महारत हासिल
लिली ने इसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टॉक्स और क्रिप्टो मार्केट में निवेश करना शुरू कर दिया। आज वह लाखों-करोड़ों की मालकिन हैं। लिली आज ऐशो आराम की जिंदगी गुजारती हैं और लोगों को भी निवेश करने के तरीके बताती हैं।

इन तीन टिप्स में छिपा लिली की मोटी कमाई का राज
लिली ने मोटी कमाई करने के तीन टिप्स दिए हैं। पहला-फाइंड द राइट व्हीकल। मतलब यानी अगर आप बहुत मेहनती हैं, लेकिन गलत नौकरी कर रहे हैं तो सफलता नहीं मिलेगी। मोटा पैसा कमाने के लिए सही काम को चुनें। दूसरा- फाइंड द राइट मेंटर। इसका मतलब है कि सही सलाहकार से ही निवेश की सलाह लें। सही सलाहकार की देखरेख में पैसा कमाना आसान हो जाता है। तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण टिप्स जो लिली ने दी वो ये कि ऑनलाइन इनकम का रास्ता तैयार करें। लिली को टिकटॉक पर 218000 से अधिक फॉलोवर्स हैं। 2.4 मिलियन लाइक्स हैं। आप भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब या किसी ऐप पर अपना लिंक बनाकर कमाई कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications