जानवरों की पॉटी से बनती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी 'कोपी लुवाक'
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मंहगी कॉफी का नाम है 'कोपी लुवाक', जिसका जायका लेने के लिए लोग दुनिया भर से इंडोनेशिया पधराते हैं, कहते हैं कि इस कॉफी को अगर कोई एक बार भी गलती से टेस्ट कर ले तो वो फिर दोबारा कोई कॉफी पी ही नहीं सकता। इस कॉफी की कीमत €550 / US$700 प्रति किलोग्राम होती है।
जिसे सभी राजसी घरानों की पार्टी में शामिल किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस कॉफी के लिए लोग पागलों की तरह पैसे खर्च करते हैं वो कैसे और किससे बनती है। तो सुनिए इस महंगी कॉफी की निर्माण जंगली रेड कॉफी बीन्स से होता है जो कि एशियन पाम सिवेट नाम के जानवर की पॉटी से निकलती है।
कहते हैं कि एशियन पाम सिवेट पेड़ो पर रहने वाला जानवर होता है जो कि बेरी खाता है लेकिन वो बेरी के बीजों को पचा नहीं पाता है और मल के जरिये उसे पेट से बाहर निकाल देता है जो कि बींस के रूप में वातावरण में आता है और इसी बींस को सुखाकर 'कोपी लुवाक' कॉफी बनायी जाती है, जो कि यह बहुत ज्यादा दुर्लभ होती है इसलिए इस कॉफी की कीमत बहुत ज्यादा होती है।















Click it and Unblock the Notifications