30 की उम्र में 'बुड्ढा' नहीं दिखना तो बोलो बॉस को .मेरा काम कम करो प्लीज..
लंदन। आज दुनिया भागती ही जा रही है, लोगों के पास खुद के लिए ही समय नहीं है ऐसे में वो क्या अपनों का ख्याल रख पायेगा। हर आदमी मशीन की तरह काम कर रहा है जिसके कारण 35 साल का आदमी 60 का नजर आने लगा है।
लोगों की इस जीवन शैली से आने वाली पीढ़ियां भी प्रभावित ही हो रही हैं इसी कारण लंदन में इस विषय पर एक रिसर्च हुई है जिसमें पाया गया है कि कम उम्र में लोगों के उम्रदराज दिखने के पीछे कारण काम का बढ़ा बोझ और नींद पूरी ना हो पाना है इसलिए अब अगर लोग अपने बॉस से नहीं कहेंगे कि प्लीज काम कम करो तो यह उनके हेल्थ और वेल्थ दोनों के लिए खराब है।
लोगों को लगता है कि काम कम करने से उन्हें तरक्की और पैसा नहीं मिलेगा लेकिन ऐसा वो लोग गलत सोच रहे हैं क्योंकि तरक्की और पैसे के चक्कर में इंसान अपना आज गंवा रहा है, गिरता स्वास्थ्य उनकी प्रगति में बाधक है और बीमार कर्मचारी के साथ कोई भी इंसान काम नहीं कर सकता है।
ब्रिटेन की एक्सीटर यूनिवर्सिटी में कहा गया है कि इंसान को कम से कम 7-8 घंटे की नींद बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि नींद से दिमाग सही ढंग से काम करता है, याददाश्त बराबर रहती है जो कि एक काम करने वाले व्यक्ति के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।
शोध में लिखा है कि दिमाग में टेम्पोरल लोब की एक आंतरिक संरचना हिप्पोकैम्पस के ही कारण याददाश्त को बनाए रखने में बढ़ावा मिलता है, ये इंसान के मस्तिष्क में दबी हुई चीजों को बाहर लाता है और उन्हें मूल रूप से दिमाग के उसी छिपे हुए स्थान पर फिर से रीप्ले करता है। इस रीप्ले के कारण हम दिनभर में हुए महत्वपूर्ण अनुभवों को अपने मस्तिष्क में जीवित रख पाते हैं।
इस रिसर्च को 100 लोगों पर किया गया जिनमें से 50 वो लोग थे जो कि लगातार 19-20 घंटे रोज अपने ऑफिस में काम करते थे और मात्र 4-5 घंटे ही सोते थे और 50 वो लोग जो ऑफिस में मात्र 8-9 घंटे काम करते थे और आराम से ही इतने घंटे सोते थे। जिसके रिजल्ट में 8-9 घंटे वाले लोग ज्यादा स्वस्थ, खुश, सुंदर, स्मार्ट और जवान नजर आये।
जबकि ज्यादा काम करने वालों लोगों के अंदर गुस्सा, चिड़चिड़ापन, बीमारी, नशेपन वाली आदतें पायीं गई और सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी ज्यादा काम करने वाले लोग अपनी प्रोग्रेस से भी खुश नहीं थे, ऐसे में शोधकर्ताओं ने लोगों को कहा कि काम उतना कीजिये जितनी आपकी क्षमता है इसलिए अगर आप भी 30 की उम्र में 60 के दिखना नहीं चाहते हैं तो अपने बॉस को आज ही बोलिए मेरा काम कम करो प्लीज.।













Click it and Unblock the Notifications