Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Job: भूतिया घरों में एक रात गुजारने की नौकरी, हर महीने मिलेगी 5 लाख रुपए से अधिक की सैलरी

बीजिंग, 19 नवंबर। अगर आप भी इरादों के पक्के हैं, अपने डर पर काबू पा चुके हैं और नौकरी की तलाश में है तो आज हम जिस जॉब के बारे में बताने जा रहे हैं वो आपके लिए ही है। दुनिया में कई ऐसी प्रॉपर्टी और घर हैं जो भूत-प्रेत के डर से खाली पड़े हैं। इन प्रॉपर्टी के मालिक लाख चाहने के बाद भी अपनी जमीन किसी को बेच नहीं पाते। अक्सर ऐसा होता है कि किसी भी घर में भूत-प्रेत होने की अफवाह सुनने के बाद खरीदार उससे मुंह मोड़ लेता है।

जानिए क्या करना होगा काम?

जानिए क्या करना होगा काम?

हम दावे के साथ कह सकते हैं कि आप भी ऐसे घरों को लेना नहीं चाहेंगे। हमारे देश में भले ही ऐसी चीजों से छुटकारा पाने के लिए घर में पूजा-पाठ किया जाता है लेकिन पड़ोसी देश चीन में बकायदा इसके लिए नौकरी की भर्ती निकाली जाती है। जी हां, ऐसी जॉब वालों के एक रात उस भूतिया घर में जाकर सोना होता और यह साबित करना होता है कि वहां कुछ नहीं है।

चीन में हॉन्टेड हाउस टेस्टर्स की डिमांड

चीन में हॉन्टेड हाउस टेस्टर्स की डिमांड

इस नौकरी के बारे में सुनकर आपको जरूर अजीब लग रहा होगा लेकिन इस काम के लिए मकान मालिक मोटी रकम भी देते हैं। रियल एस्टेट एजेंसीज इस काम के लिए हॉन्टेड हाउस टेस्टर्स को हायर करती हैं, इतना ही नहीं ये साबित करने के बाद कि घर में कोई भूत-प्रेत नही है, शख्स को अच्छी-खासी सैलरी भी दी जाती है। चीन में हॉन्टेड हाउस टेस्टर्स की हमेशा डिमांड रहती है।

दांव पर लगानी पड़ती है जान

दांव पर लगानी पड़ती है जान

हालांकि इस काम में काफी खतरा भी है और हॉन्टेड हाउस टेस्टर्स को अपनी जान दांव पर लगाने के बाद उन घरों में जाकर रहना होता है, जो सालों से खाली पड़े हैं और कुछ तो खंडहर भी होते हैं। कई घरों में भूतिया कहानी सुनने के बाद लोग उसके सामने से भी गुजरने से बचते हैं लेकिन इस नौकरी में कर्मचारी को वहां पूरी रात गुजार कर भूत की कहानी को झूठा साबित करना होता है।

24 घंटे के लिए मिलती है इतनी सैलरी

24 घंटे के लिए मिलती है इतनी सैलरी

इस खतरनाक काम के लिए घर में बिताए हर मिनट के हिसाब से सैलरी दी जाती है। एक मीनट के लिए हॉन्टेड हाउस टेस्टर्स को 1 युवान दिया जाता है जो भारतीय मुद्र में 7 हजार रुपए होते हैं। इस प्रकार 24 घंटे भूतिया घर में गुजारने के बाद उन्हें 16744 रुपए दिए जाते हैं। चीन में अब ये मार्केट बढ़ता जा रहा है, अब तो कई प्रोफेशनल हॉन्टेड होम टेस्टर्स भी मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी डिमांड ज्यादा रहती है।

मार्केट में प्रोफेशनल हॉन्टेड होम टेस्टर्स

मार्केट में प्रोफेशनल हॉन्टेड होम टेस्टर्स

ये प्रोफेशनल हॉन्टेड होम टेस्टर्स अक्सर अनछुए और बंद पड़े घरों में जाते हैं और वहां 24 घंटे बिताने के बाद अपने एम्प्लॉयर को एक वीडियो के माध्यम से निश्चिंत करते हैं कि वहां रहने में कोई परेशानी नहीं है। इस काम को कुछ लोग पार्ट टाइम जॉब की तरह भी करते हैं, वो पूरे दिन नौकरी के बाद सिर्फ रात में हॉन्टेड हाउस में सोने के लिए आते हैं। इस तरह वो एक रात में हजारों की रकम कमा लेते हैं।

यह भी पढ़ें: 'भूत' लगने जैसा बर्ताव कर रहा था शख्स, बाद में पता चला दिमाग में बैठा है खतरनाक कीड़ा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+