WATCH: नेपाली गाने पर मशहूर क्रिएटर किली पॉल ने किया शानदार डांस, बहन नीमा भी दिखीं साथ
तंजानिया के कंटेंट क्रिएटर किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल के वीडियोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। बीते दिनों फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से वॉट झुमका डांस पर दोनों ने जबरदस्त गदर मचाया था। अब एक बार फिर किली और नीमा का एक वीडियो चर्चा में है। क्लिप में दोनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे गाने सावन को पानी पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
नेपाली गाने सावन को पानी पर सभी लोग खूब रील्स बना रहे हैं। इस कड़ी में भला किली कैसे पीछे रह सकते थे। किली को हर भाषा और हर तरह के डांस स्टेप्स पर शानदार मूव्स और गाने पर शानदार लिप्सिंग करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में अब नेपाली गाने पर उनका और बहन का डांस खूब चर्चा में है।

गाने पर डांस करते किली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। ट्रेंड को फॉलो करते हुए दोनों भाई-बहन ने शानदार डांस किया। कपड़ों से लेकर क्लोदिंग तक काबिलेतारीफ थी। इंस्टाग्राम पर किली पॉल ने अपने फैंस के साथ ये वीडियो शेयर किया था। शेयर होने के बाद से इसे 3.5 मिलियन लोगों ने देखा है। इसके साथ ही क्लिप को 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।
किली पॉल का शानदार डांस
किली पॉल और नीमा पॉल अपने शानदार डांस वीडियोज के लिए जाने जाते हैं। वे पॉपुलर बॉलीवुड गानों पर भी लिप्सिंग करते हैं। इंडियन कल्चर को दिखाने वाले उनके वीडियोज काफी शानदार होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications