शादीशुदा महिला ने खुद को अनाथ बताकर खेला गेम! ब्याह रचाकर साफ ऐसे साफ करवाया दूल्हे का अकाउंट
कई लोग ऐसे होते हैं, जो झूठ फरेब का जाल रचाकर लोगों को धोखा देने में एक्सपर्ट होते हैं। ऐसा ही कुछ कानपुर की एक लड़की ने किया, जब वो अनाथ बनकर एक लड़के की जिंदगी में आई। फिर उसने अपने प्यार के जाल में फंसाया और आखिरकार उसका सबकुछ लूटपाट कर ले गई।
मामला है उत्तर प्रदेश के कानपुर का, जहां एक दुल्हन ने अनाथ होने का नाटक कर इंजीनियर लड़के से ब्याह रचाया। इसके बाद वो उसके लाखों रुपये, कीमती जेवर और काफी कुछ लेकर फरार हो गई। जब छानबीन हुई तो पता चला कि लड़की तो पहले से ही शादीशुदा थी साथ ही उसके तीन बच्चे भी हैं।

'आजतक' की खबर के मुताबिक, इंजीनियर सोनू ने अब अपनी बीवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि उसकी पत्नी श्रेया उर्फ प्रीति दुबे ने पहले तो अनाथ होने का ढोंग रचा और फिर इसके बाद शख्स से शादी कर ली। फिर धीरे धीरे रिश्तेदारों के नाम पर पैसे ट्रांसफर कराती चली गई। लाखों रुपये ट्रांसफर करवाने के बाद वो घर में रखा कैश और जेवर लेकर फरार हो गई।
पीड़ित लड़के ने बताया कि श्रेया एक कंपनी के प्रोडक्ट लोगों को बेचती थी। साल 2019 का समय था, जब दोनों की जान-पहचान हुई। बातचीत हुई तो लड़की ने खुद को अनाथ बताया। इसके बाद लड़के को उसकी कहानी सुन उससे प्रेम हो गया और फिर उसने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद दोनों की शादी हो गई।
अब जैसा कि लड़की ने खुद को अनाथ बताया था तो शादी में कोई शामिल भी नहीं हुआ। मगर शादी के बाद 7 लाख से भी ज्यादा पैसे ट्रांसफर करा लिए गये। इसके बाद जब लड़के ने पूछा कि वो तो अनाथ है, फिर पैसे किसे भेज रही हो। तो श्रेया ने बवाल मचाना शुरू कर दिया। घर में आय दिन कलेश होने लगे।












Click it and Unblock the Notifications