मशहूर आर्टिस्ट ने 101 पत्थरों से बना डाली पीएम मोदी की बायोग्राफी, देखते ही बोलेंगे- वाह!
Kanpur stone artist Harshita: कई कलाकार हमारे देश में ऐसे हैं, जिनकी कला को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सराहा जाता है। ऐसे ही एक आर्टिस्ट हैं हर्षिता। कानपुर की रहने वाली हर्षिता छोटे-छोटे पत्थरों से लोगों की शानदार पोर्ट्रेट बनाती हैं। हर्षिता की कलाकारी कुछ ऐसी है कि वे अपनी कला से आर्ट में भी जान डाल देती हैं।
इंटरनेट स्टोन आर्ट
कानपुर के पनकी में रहने वाली हर्षिता ने अपनी आर्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इंटरनेट स्टोन आर्ट की तरफ धीरे-धीरे उनका इंट्रेस्ट बढ़ने लगा। इसके बाद उन्होंने अपनी कला को और आगे बढ़ाने के लिए और जानकारी जुटाने की कोशिश की और कानपुर विश्वविद्यालय से फाइन आर्ट्स में दाखिला लेकर अपनी स्टोन आर्ट को और बढ़ाने लगी।

पत्थरों पर तराशी कलाकारी
इसके बाद हर्षिता उस वक्त चर्चा में आ गईं, जब उन्होंने प्रतिष्ठित लोगों की जीवनियां पत्थरों पर तराशना शुरू कर दिया। इसमें सबसे खास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी है। हर्षिता ने 101 पत्थरों से पीएम की जीवनी को बनाया और देखते ही देखते वे चर्चा में आ गईं। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा की जीवनी को भी उन्होंने पत्थरों में समेटा है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत देश दुनिया के कई मशहूर लोगों के पोर्ट्रेट बनाए।
स्टार्टअप शुरू करना है सपना
अब हर्षिता की कलाकारी देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हो रही है। हर्षिता का कहना है कि वे इस कलाकारी को स्टार्टअप में तब्दील करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया इसका अच्छा जरिया हो सकता है। वे इसके जरिये अपनी आर्ट का व्यवसायीकरण भी कर रही हैं। हर्षिता एक युवा उद्यमी बनना चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications