कन्नड़ एक्टर ने PM मोदी को क्यों लिखा खून से लिखा लेटर? कहीं ये 'कावेरी' को लेकर तो नहीं...
इन दिनों कन्नड़ एक्टर प्रेम नेनापिराली काफी सुर्खियों में हैं। एक्टर ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को खून भरा खत लिखा है। खत में एक्टर ने कर्नाटक के लिए न्याय की मांग की है। एक्टर का एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने राज्य के लिए इंसाफ की गुहार लगाते दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टर प्रेम का क्लिप खूब वायरल हो रहा है, जिसे 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। क्लिप में एक्टर सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनकी गोद में एक लेटरपैड रखा दिख रहा है। इस लेटरपैड पर वे खून से कुछ लिखते दिख रहे हैं। क्लिप में देखा जा सकता है कि वे कर्नाटक के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

बताते चलें कि हाल ही में कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच पानी के विवाद को लेकर कर्नाटक शुक्रवार को बंद रहा था। ये सरकार के एक फैसले के खिलाफ किया गया था। इस दौरान 700 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई थी। सभी बड़े शहरों में भी इस बंद का असर देखा गया। बंद के एक दिन पहले कर्नाटक रक्षणा वादिके स्वाभिमानी सेना के सदस्यों ने उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अड़चनें डालीं जो एक्टर सिद्धार्थ ने अपनी अपकमिंग फिल्म चिक्कू को लेकर की थी। इसके चलते एक्टर को वहां से जाना पड़ा।
एक्टर प्रकाश राज ने भी एक बयान में एक्टर सिद्धार्थ से माफी मांगी। प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया।












Click it and Unblock the Notifications