फेसबुक पर किया लड़की को poke, तो बॉयफ्रैंड ने मार मारकर किया अधमरा
क्या आपने कभी सोचा है फेसबुक की वजह से आपकी जान पर भी बन सकती है? जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ है इंग्लैंड की एक शहर में, जहां फेसबुक की वजह से एक युवक की जान पर बन आई। फेसबुक पर फोटो लाइक करना, कमेंट करना यहां तक की पोक करना आज के समय में काफी आम बात है। लेकिन इंग्लैंड में रहने वाले रिचार्ड को यह काफी महंगा पड़ गया।

घटना कुछ ऐसी थी कि रिचार्ड ने अपनी एक फेसबुक फ्रैंड को, जो कि एक लड़की है, उसे पोक किया। उसे भी इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि उसका एक पोक उसकी शामत बन जाएगा। जब लड़की के बॉयफ्रैंड हंफरी ने यह देखा तो उसने रिचार्ड को बीच रास्ते में रोककर जम कर पिटाई कर दी। हंफरी उसे मार मार अधमरा कर चुका था, जब आस पास मौजूद बाकी लोगों ने आकर रिचार्ड की जान बचाई। कुछ देर के बाद मौके पर पुलिस आ गई और उसने तत्काल हंफरी को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।
आमतौर पर फेसबुक पर पोक करने को लोग फ्लर्टिंग करने से भी जोड़ कर देखते हैं। यह फेसबुक पर इश्कबाजी का एक तरीका भी माना जाता है। हंफरी का कहना है कि रिचार्ड ने फेसबुक के जरीए उसकी गर्लफ्रैंड से संपर्क बनाने की कोशिश की। जबकि रिचार्ड और हंफरी भी कभी दोस्त रह चुके हैं। 29 वर्षीय और एक बच्चे का पिता रिचार्ड का कहना है कि उसे पता नहीं था कि वह लड़की उसके दोस्त की गर्लफ्रैंड है।
बहरहाल, फेसबुक से जुड़ी यह कहानी काफी अजीबोगरीब है। सिर्फ एक फेसबुक पोक के लिए किसी की जान पर बन आना अपने आप में एक अजब गजब खबर है।












Click it and Unblock the Notifications