शौक-शौक में लाखों रुपये खर्च कर इंसान से 'कुत्ता' बन गया शख्स, अब हो रहा है अफसोस!

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने लोगों को बताया कि उसने मोटी रकम खर्च कर खुद को कुत्ता बना दिया है। लेकिन तोको नाम के इस शख्स को अब पछतावा भी हो रहा है।

Japanese man become dog

कई बार अमीरी में जी रहे कुत्तों को देखकर लोगों के मन में ख्याल आता है कि काश इनके जैसी किस्मत हमारी भी होती। उनका उठना-बैठना मजे से रहना, एशोआराम की जिंदगी जीना.. ये सब लोगों को बड़ा ही लुभावना लगता है। खैर ये तो रही ख्यालों की बात लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे, जिसे कुत्तों से इतना प्यार था कि अच्छी-खासी मोटी रकम खर्च कर ये शख्स कुत्ता ही बन गया। इस शख्स को देखकर अब कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा कि ये कोई कुत्ते की नस्ल नहीं बल्कि एक जीता-जागता इंसान है।

शख्स को आया कुत्ता बनने का ख्याल

शख्स को आया कुत्ता बनने का ख्याल

तोको नाम का ये शख्स हमेशा से ही जानवरों की जिंदगी जीना चाहता था। उसे कुत्तों से काफी लगाव और प्यार था। ऐसे में एक दिन उसे अपना रूप बदलने की सूझी और उसने स्पेशल इफेक्ट्स वर्कशॉप Zeppet से संपर्क किया।

कुत्ता बनने के लिए खर्च किए लाखों

कुत्ता बनने के लिए खर्च किए लाखों

स्थानीय जापान समाचार आउटलेट news.Mynavi के अनुसार, शक्स ने एक अल्ट्रा रियलिस्टिक डॉग कॉस्ट्यूम बनवाया, जिसकी लागत 12 लाख रुपये से भी ज्यादा है और इसे बनाने में वर्कशॉप को तकरीबन 40 दिनों का समय लगा। तोको की इस अजीबोगरीब इच्छा को पूरा करने के लिए वर्कशॉप ने हूबहू कुत्ते जैसा कॉस्ट्यूम बनाकर तोको को दे दिया।

कुत्ता बने तोको ने शेयर किया वीडियो

इसके बाद तोको ने इस कॉस्ट्यूम को पहनकर अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की। अपनी नई जिंदगी के बारे में उन्होंने अपडेट्स भी शेयर किए। लोकल समाचार से बात करते हुए तोको ने कहा कि मैंने ये इसलिए बनवाया क्योंकि कुत्ता मेरा फेवरेट एनीमल है। इसलिए मैंने कुत्ता बनने का फैसला किया और हूबहू इसके जैसा कॉस्ट्यूम भी बनवाया।

हूबहू कुत्ते जैसी करते हैं हरकत

हूबहू कुत्ते जैसी करते हैं हरकत

बताते चलें कि तोको जब भी इस कॉस्ट्यूम को पहनते हैं वे हूबहू कुत्ते जैसे ही लगते हैं। इसके साथ ही उनकी चाल-ढाल देखकर कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर सकता है कि ये कोई इंसान है। लेकिन तोको के दोस्तों और रिश्तेदारों को ये बात बेहद अजीब लगती है।

अब तोको को सता रही ये चिंता

अब तोको को सता रही ये चिंता

मिरर से बात करते हुए तोको ने कहा कि उन्हें इस बात पर काफी हैरानी होती है कि आखिर वे जानवर क्यों बन गए। तोको बोले कि लोगों को मैं बेहद अजीब लगता हूं। हालांकि, जो लोग तोको को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं, उनका कहना है कि उन्हें अपनी इच्छा को छिपाना नहीं चाहिए, क्योंकि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

Recommended Video

    Mathura में RPF के DOG डॉन की हुई नीलामी, इस तरह मिली विदाई | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+