विश्व के सबसे बुजुर्ग पुरूष आज हुए 111 साल के
टोक्यो। विश्व के सबसे बुजुर्ग पुरूष आज 111 साल के हो गए। टोक्यो में रहने वाले सकारी मोमोई का जन्म 5 फरवरी, 1903 में हुआ था।
मोमोई हाई स्कूल के प्रिसिंपल रह चुके हैं। 111 वर्ष पूरे करने पर इन्हें गिनीज बुक ऑफ व्लर्ड रिकॉर्ड की ओर से एक सर्टिफिकेट भी दिया गया है। जिसके अनुसार मोमई अभी दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं।

111 वर्ष पूरे होने की खुशी में जापान की मीडिया ने भी मोमोई से बात की । काले रंग का सूट, व्हाइट शर्ट और टाई पहने मोमोई ने मीडिया का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि 'इस अवसर मैं कहीं जा घूमने नहीं जा रहा हूं लेकिन मैं अभी और दो साल जीना चाहता हूं।
मोमोई के पहले विश्व के सबसे बुजुर्ग होने का टाइटल अमेरिका के एलेक्जेंडर इमीच के पास था। एमीच का जन्म मोमोई से एक दिन पूर्व हुआ था। लेकिन जून में उनका देहांत हो गया। आपको बता दें, अब जापान विश्व के सबसे बुजुर्ग पुरूष और सबसे बुजुर्ग महिला का घर है। विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला, मिसाओ ओकावा 116 वर्ष की हैं , जो जापान के ओसाका में ही रहती हैं।
गौर करने वाली बात यह भी है कि इतनी उम्र होने के बावजूद मोमोई को सुनने में परेशानी छोड़कर और किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं है। मोमोई को किताबें पढ़ना और टीवी देखना काफी पसंद है।
मोमोई का जन्म फुकुशिमा के मिनामिसोमा में हुआ है। वैसे जापान अपने नागरिकों की उम्र के लिए विख्यात है। जापान की जनसंख्या का एक चौथाई भाग 65 वर्ष से ज्यादा की उम्र का है। इसके पहले भी विश्व के सबसे वृद्ध व्यक्ति जापान में ही थे, जिनकी उम्र 116 वर्ष थी।












Click it and Unblock the Notifications