मुश्किल एक्सरसाइज भी चुटकियों में कर देता है 12 साल Mini Bruce Lee, मस्कुलर बॉडी पर स्कूल के बच्चे भी फिदा
12 साल का जापान का मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली का बहुत बड़ा फैन है। ये बच्चा बड़ी ही आसानी से टू फिंगर प्रेस अप कर लेता है।

मस्कुलर बॉडी पाना किसे नहीं पसंद। लेकिन जितना अच्छा ये देखने में लगता है, उतनी ही मेहनत ऐसा शरीर पाने में भी लगती है। आपने एक से बढ़कर एक पहलवानों और बॉडी बिल्डर्स को देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बॉडीबिल्डर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी उम्र बेहद कम है। स्कूल जाने वाले इस छोटे से मस्कुलर बॉडी बिल्डर का शरीर देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर इस छोटे बच्चे ने इतनी शानदार बॉडी कैसे बनाई है। इस बॉडीबिल्डर को मिनी ब्रूस ली भी कहा जाता है। हैरानी की बात तो ये है कि जिस एक्सरसाइज को करने में बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाया करते हैं, ये बच्चा टू फिंगर प्रेस अप बड़ी ही आसानी से कर लेता है।

चर्चा में र्यूसी
12 साल के इस मार्शल आर्टिस्ट का नाम र्यूसी इमाई है। ये लड़का हांगकांग अमेरिकन मार्शल आर्टिस्ट का बहुत बड़ा फैन है। यही कारण है कि उसने ब्रूस ली की ही तरह अपनी बॉडी को भी ट्रेन किया है। इतनी कम उम्र में शानदार बॉडी पाने वाला ये बच्चा काफी चर्चा में है।

ब्रूस ली जैसा बनने का था सपना
जापान के इस चाइल्ड एथलीट को इतनी महारत हासिल है कि इसकी कुंग फू किक भी काफी पावरफुल है। इससे पहले र्यूसी ब्रूस ली की फिल्में देखने और एक्टर को फॉलो करने के बारे में ही बातें किया करते थे। डेली स्टार की खबर के मुताबिक, एक बार उन्होंने कहा था कि मैं ब्रूस ली की तरह कूल बनना चाहता हूं। मैं उनकी तरह तेजी से आगे भी बढ़ना चाहता हूं।

1 साल की उम्र से किया ऐसा काम
र्यूसी कहते हैं कि जब मैं एक साल का था, बस तभी से मैंने उनकी फिल्में देखना शुरू कर दिया था और उनके जैसा बनने की कोशिश की। र्यूसी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वे भी अपने फैंस को अपडेट रखने की पूरी कोशिश करते हैं। वे फ्लोर एक्सरसाइज, मसल ट्रेनिंग, आउटडोर रन और स्ट्रेचिंज के वीडियोज और फोटोज डालते रहते हैं।
टीवी की दुनिया में भी हैं काफी फेमस
र्यूसी जापान में एक जाने-माने टीवी स्टार भी हैं। अपने शानदार टैलेंट से उन्हें काफी प्रसिद्धि भी मिल रही है। एक वायरल क्लिप में वे अपनी मां को कुर्सी से गिराते हुए दिख रहे हैं। दूसरी वीडियो में उन्हें बैक टू बैक फिंगर प्रेस अप को बड़ी ही आसानी से करते हुए देखा जा सकता है।

'जब भी कपड़े बदलता हूं तो...'
र्यूसी का कहना है कि स्कूल में जब बच्चे उन्हें देखते हैं तो कहते हैं कि वे अलग हैं। पीई क्लास में जब भी मैं अपने कपड़े बदलता हूं तो मेरे दोस्त कहते हैं कि तुम्हारी मसल्स बहुत अच्छी हैं।












Click it and Unblock the Notifications