एलियंस से जुड़ा है बरमूडा ट्रायंगल का नाता? इलाके में UFO मंडराने का दावा, जानिए क्यों है ये रहस्यमयी
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर। दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं जो आज भी विज्ञान की समझ से परे हैं। बरमूडा ट्रायंगल उन्हीं रहस्यमयी स्थानों में से एक है। बरमूडा ट्रायंगल को लेकर कई तरह के दावे किए जा चुके हैं, इनमें से कई बातें अफवाह सी लगती हैं। हालांकि बरमूडा ट्रायंगल का सच क्या है इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इस बरमूडा ट्रायंगल का कनेक्शन परग्रहियों से होने का दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये एलियन के पृथ्वी पर आने का स्थान हैं यहां के आसमान में यूएफओ मंडराते रहते हैं।

बरमूडा ट्रायंगल क्या है?
बरमूडा ट्रायंगल, एटलांटिक महासागर के एक ट्रायंगल नुमा इलाके को कहा जाता है जो बरमूडा द्वीप, मियामी समुद्री किनारा और पुर्तो रिको की राजधानी सैन जुआन को जोड़कर बनता है। बरमूडा ट्रायंगल को लेकर चर्चा 1964 में सबसे ज्यादा था, तब से लेकर अब तक यह रहस्य का विषय बना हुआ है। कहा जाता है कि इस समुद्री इलाके में आज तक जो भी शिप या हवाई जहाज गुजरा वह फिर कभी अपनी मंजिल पर नहीं पहुंचा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बरमूडा ट्रायंगल पर बन चुकी हैं फिल्में
बरमूडा ट्रायंगल को लेकर कई फिल्में बन चुकी हैं, यहां तक कि इंटरनेट पर भी इसे लेकर कई तरह की जानकारियां देखने को मिल जाती है। 56 साल पहले इस इलाके का जिक्र अमेरिकी ऑथर विंसेंट गैडिस ने अर्गोसी मैग्जीन में किया था, तब से ही इसे लेकर शोधकर्ताओं और अन्य लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई। विंसेंट गैडिस ने इसे बरमूडा ट्रायंगल नाम दिया था। हालांकि इस इलाके को किसी मानचित्र या सीमा से केंद्रिंत नहीं किया गया है, इसे अदृष्य ट्रायंगल के जरिए ही दर्शाया जाता है।

एलियंस से जुड़ा नाता?
बरमूडा ट्रायंगल को लेकर किए गए दावों में सबसे ज्यादा इसे दूसरी दुनिया का रास्ता बताया गया, हालांकि अब इसे एलियंस की गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है। कई लोगों का तो यहां तक कहना है कि ये इलाका सीधे एलियंस के संपर्क में हैं और बरमूडा ट्रायंगल के ऊपर परग्रहियों के विमान (यूएफओ) मंडराते रहता हैं। कई लोगों का यह भी दावा है कि यहां का गुरुत्वाकर्षण काफी अधिक है, जिस वजह से चीजें पानी के अंदर खिचीं चली जाती हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

क्यों है ये रहस्यमयी स्थान?
दिलचस्प बात तो ये है कि वर्तमान में कई पानी के जहाज और प्लेन इस इलाके से होकर गुजरते हैं लेकिन आज तक कोई भी विमान गायब नहीं हुआ। शोधकर्ताओं का मानना है कि इस इलाके को काफी समय से बदनाम किया जा रहा है, इसे लेकर कई अफवाहें उड़ाई गई हैं। यही वजह है कि लोग इसे रहस्यमयी स्थान समझते हैं, लेकिन सच में ऐसा नहीं है। अन्य हादसों की तरह यहां भी हादसे हुए हैं। शिप और हवाई जहाज का ज्यादातर मलबा समुद्र में डूब जाता है।

अब तक नहीं मिला बरमूडा ट्रायंगल का जवाब
दुर्घटनाग्रस्त हुए विमानों और शिप के अवशेष को समुद्र की गहराई में खोज पाना बेहद मुश्किल है। आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की जमीन पर हुए प्लेन हादसों के मुकाबले बरमूडा ट्रायंगल में हुए हादसों से कहीं अधिक है। बरमूडा ट्रायंगल को रहस्य की तरह देखा जाता है, इसलिए यहां के हादसों को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। वैज्ञानिकों के नजरिए से देखें तो यह संभव हो सकता है लेकिन अब तक बरमूडा ट्रायंगल को लेकर कोई ठोस जवाब नहीं मिल पाया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Recommended Video
यह भी पढ़ें: VIDEO: 'एलियंस हमें देख रहे, इसका 100 प्रतिशत सबूत', दो दिन तक आसमान में दिखी UFO जैसी चीज












Click it and Unblock the Notifications