कुत्ते की प्यास बुझाने के लिए मासूम बच्चे ने उछल-उछलकर चलाया हैंडपंप, Video देख लोगों ने की जमकर तारीफ
कुत्ते की प्यास बुझाने के लिए मासूम ने उछल-उछलकर चलाया हैंडपंप, Video देखें लोगों ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली, 09 दिसंबर: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए यह तो किसी को पता नहीं होता। लेकिन लोग सोशल मीडिया पर ऐसा कोई ना कोई वीडियो शेयर कर ही देते है, जो अपने आप में अनोखा होता है। इस वीडियो को देखकर आप और हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते है। तो वहीं कुछ वीडियोज काफी हैरान करने वाले होते है। ऐसा ही एक दिल जीत लेने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उछल-उछलकर चलाया हैंडपंप
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में एक मासूम बच्चा उछल-उछलकर हैंडपंप चला रहा है ताकि कुत्ता पानी पी सके। कुत्ते को पानी पिलाने के लिए ऐसे मेहन करते देख हर कोई हैरान है। तो वहीं अब मासूम बच्चे का इस वीडियो को देखने के बाद लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, इस वीडियो ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, एक छोटे से बच्चे ने जिस तरह से इंसानियत की मिसाल कायम की है वो तारीफ के काबिल है।
IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने किया ट्वीट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मासूम बच्चे के वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्वीट किया है। वीडियो ट्वीट करने के साथ उन्होंने कैप्शन में बहुत ही प्यारी लाइने भी लिखी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, कद कितना ही छोटा हो, हर कोई किसी की यथासंभव #Help कर सकता है।

हैंडपंप चलाने के लिए करनी पड़ रही है मेहनत
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक छोटा सा बच्चा हैंडपंप चला रहा है। बच्चा काफी छोटा है इसलिए उसे हैंडपंप चलाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। मुश्किल होने के बावजूद भी बच्चा कुत्ते की प्यास बुझाने के लिए उछल-उछलकर हैंडपंप चला रहा है। आप देख सकते हैं कि एक छोटा सा कुत्ता हैंडपंप में मुंह लगाकर तेजी से पानी पी रहा है।

लोगों को काफी पसंद आ रहा है ये वीडियो
सोशल मीडिया पर बच्चे का वायरल हुआ ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कुत्ते की प्यास बुझाने के लिए बच्चे को इस कदर मेहनत करते देख हर किसी का दिल पसीज गया है। इस वीडियो को अबतक 18 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं और बच्चे की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

जानें क्या लिखा यूजर ने
एक यूजर ने लिखा- बहुत सुंदर इंसान और जानवर का प्यार एक दूसरे के लिए हमेशा ही ऐसे रहे। दूसरे ने लिखा- कद नही सोच कितनी ऊंची है इस बात पर निर्भर करता है कि इंसान बड़ा है या छोटा है।












Click it and Unblock the Notifications