Video: मां ने लगाई डांट फिर भी नहीं माना 'स्मार्ट बंदर'! एंड्रॉयड फोन चलाने की गजब की जिद

नई दिल्ली, 10 अगस्त। दुनिया में जीवित प्राणियों की कई प्रजातियां हैं। मनुष्य के बाद अगर बुद्धिमान जीवों में किसी का नंबर आता है तो वो बंदर का है। बंदर के बच्चे शुरू से इतने तेज और फुर्तीले होते हैं कि उनका कोई जवाब नहीं। वायरल वीडियो इस बात को बताने के लिए काफी है।

Monkey

एक शख्स के हाथ से मोबाइल छीनेने का प्रयास कर रहे बंदर के बच्चे का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। छोटा बंदर मोबाइल अपने हाथ में लेने के लिए काफी उत्सुक दिख रहा है। लेकिन अगले सेंकंड वहां मौजूद उसकी मां उसे मना करती है। लेकिन बच्चा अपनी जिद पर अड़ हुआ है। वो मानने को तैयार नहीं। किसी भी कीमत पर वो शख्स के हाथ से मोबाइल फोन छीन लेना चाहता था। इस पर उसकी मां ने फिर से खींचा। इस बार छोटे बंदर की मां काफी गुस्से में थी।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा किया है। ये वीडियो क्लिप किसी जंगल की लगती है। जहां कोई शख्स बंदर की तस्वीर लेने पहुंचा था। तस्वीर क्लिक करने के लिए जब वो बंदर के बच्चे के करीब पहुंचता है तो बंदर का बच्चा शख्स के हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास करता है।

यह मजेदार वीडियो ने इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इसे ट्विटर पर लगभग 88.9 हजार व्यूज और 3436 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "युवा पीढ़ी स्मार्टफोन से पागल है।" यह मजेदार वीडियो ने इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'युवा पीढ़ी स्मार्टफोन से पागल है'। इस वीडियो को लेकर यूजर्स के तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने खिला, 'मुझे पसंद है जिस तरह से मां अपने बच्चे को नसीहत देती है 'नहीं प्रिय, यह खतरनाक है। उन पर इतना भरोसा मत करो'। वहीं एक अन्य ने लिखा, 'जानवरों को भी फोन और कैमरे पसंद हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+