88th marriage: 61 की उम्र में करने जा रहा है 88वीं शादी, 'Playboy' ने बताया क्यों महिलाएं हैं उसकी दीवानी
88th marriage, आपने आज तक किसी शख्स को 2,3,4 बार शादी करते सुना होगा। लेकिन 61 साल का एक शख्स 88वीं बार शादी करने जा रहा है। इंडोनेशिया का प्ले बॉय किंग अब तक 87 बार शादी कर चुका है। अब वह 88 वीं शादी करने जा रहा है। लेकिन इस बार उसकी दुल्हन उसकी ही पूर्व पत्नी है। जिससे उसने 86वीं शादी की थी। ये शादी महज एक महीने ही चली थी।

14 साल की उम्र में की थी पहली शादी
अपनी उम्र से अधिक शादियां करने वाला का नाम है कान। पश्चिमी जावा के मजेलेंग्का में रहने वाले 61 साल के कान पेशे से किसान हैं। कान ने हाल ही में ने खुलासा किया है कि उन्होंने 14 साल की उम्र में शादी करना शुरू कर दिया था और उनकी पहली पत्नी उनसे दो साल बड़ी थी। कान 88वीं बार शादी करने जा रहे है। उन्हें "प्लेबॉय किंग" का उपनाम दिया गया है।

पुराना प्यार नहीं भुला पाया कान
कान ने बताया कि, उसकी पूर्व पत्नी अभी भी उससे प्यार करती है, हालांकि उनकी शादी उस समय सिर्फ एक महीने तक चली थी और उसके बाद वह अगल हो गए थे। वे दोनों काफी समय पहले ही अलग हो गए थे, लेकिन दोनों के बीच का कुछ रिश्ता है। हमें अलग हुए काफी समय हो गया है, लेकिन हमारे बीच प्यार अभी भी मजबूत है। जब उसने वापसी की इच्छा जताई तो कान इनकार नहीं कर सके।

महिलाओं को इस तरकीब से बनाता था अपना दीवाना
कान ने बताया कि, मैंने महिलाओं को आकर्षित करने के लिए आध्यात्म की मदद ली थी। लेकिन मैं ऐसा काम नहीं करना चाहता जो महिलाओं के लिए अच्छा ना हो। मैं उनकी भावनाओं के साथ खेलना भी नहीं चाहता। अगर कोई महिला उनके पास दोबारा आना चाहती है तो वे उसे मना नहीं करते।

मैंने किसी महिला के साथ गलत नहीं किया: कान
कान का कहना है कि कुछ भी अनैतिक करने के बजाय, मैं उनसे शादी करना बेहतर समझता हूं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कान के 87 विवाहों से कितने बच्चे हैं। कान की इस कहानी अब पूरी दुनिया में वायरल हो रही है। उम्र से अधिक शादियों करने के चलते वे दुनियाभर में फेमस हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications