Video: राम की भक्ति से यूजर्स को दिक्कत क्यों? सोशल मीडिया पर छाया INDIGO की फ्लाइट का वीडियो
इंडिगो के यात्रियों का एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सारे भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। एक लोकप्रिय भजन गाते हुए और ढोलक बजाते हुए दिखाने वाले एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो राम मंदिर के उद्घाटन के बाद का बताया जा रहा है।
क्लिप में देखा जा सकता है कि लोग रघुपति राघव राजा राम की धुन में डूबे हुए हैं। वहीं पीछे से ढोल की आवाज भी सुनाई पड़ रही है। इस क्लिप को लाखों लोगों ने देखा है। कई लोग फ्लाइट में राम भक्ति में डूबे लोगों को देखकर काफी हैरानी जता रहे हैं।

मगर कई लोग इस क्लिप को देखकर काफी नाखुश भी दिखे। यूजर्स ने माना कि भक्ति अच्छी है मगर इतनी भी नहीं। हर जगह ये ठीक नहीं है। ये सिर्फ एक सलाह ही थी। ये खतरनाक भी हो सकता है। मैं आग्रह करता हूं कि लोग श्रीराम का भजन तब गाएं, जब विमान लैंड हो जाए।
Recommended Video
एक ने कहा कि फ्लाइट में इस तरह से लोगों का भजन गाना किसी भी लिहाज से सही नहीं है। इससे दुर्घटना भी हो सकती है। लोगों को भी इससे परेशानी हो सकती है। एक ने कहा कि फ्लाइट में कोई ऐसा भी हो सकता है कि किसी को आराम की जरूरत हो। ऐसे में अगर इस तरह का शोर मचाया जाता है, तो ये गलत हो सकता है।
एक ने इंडिगो फ्लाइट को टैग करते हुए कहा कि एक तरह से ये अच्छा भी है। लोगों की भक्ति देखकर काफी खुशी हो रही है। इस वीडियो की लोकेशन और फ्लाइट के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो सकी है मगर ये राम मंदिर के उद्घाटन के बाद का बताया जा रहा है।
बताते चलें कि एक ऐसा ही वीडियो अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बीच वायरल हुआ था। ये क्लिप भी फ्लाइट का ही था। इसमें यात्रियों को भगवान राम और हनुमान की तरह पोशाक पहने देखा जा सकता था। क्लिप अहमदाबाद की फ्लाइट का बताया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications