VIDEO: ट्रक के इंजन को थी पहुंचने की जल्दी, ड्राइवर और माल को जमीन पर पटक भाग गया आगे
नई दिल्ली, 17 फरवरी। सोशल मीडिया पर इन दिए एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी। वायरल क्लिप में एक ट्रक नजर आ रहा है, जिसपर भारी-भरकम सामान लोड है। इस बीच कच्ची और घुमावदार सड़क पर ट्रक के पहुंचते ही कुछ ऐसा होता है, जिस पर यकीन करना मुश्किल है। आपने अक्सर बाइक सवार को अनजाने में पीछे बैठी सवारी को छोड़ आगे बढ़ते देखा होगा, लेकिन कभी-कभी मशीनों से भी ऐसी भूल हो सकती है।

इंजन को थी मंजिल पर पहुंचने की जल्दी
मंजिल पर पहुंचने की जल्दी हर किसी को होती है, शायद वीडियो में नजर आ रहे ट्रक इंजन को भी ड्राइवर से कहीं ज्यादा जल्दी थी। इसलिए तो उसने स्पीड कम कर रहे भारी-भरकम सामान और वजनी ड्राइवर को एक स्थान पर छोड़ खुद आगे बढ़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को भारतीय वनविभाग के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

सुशांत नंदा ने शेयर किया वीडियो
सुशांत नंदा द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को अब तक 11 हजार से अधिक ट्विटर यूजर्स द्वारा देखा जा चुका है। वीडिया कहां का है इस बात की जानकारी तो नहीं मिल सकी है लेकिन वायरल क्लिप को देख लोग खूब मजे ले रहे हैं। 15 सेकंड की क्लिप में देखा जा सकता है कि बारिश की वजह से सड़क पर किचड़ हो गया है और पानी भी भरा हुआ है। किचड़ से बचते हुए दो लोग सड़क किनारे आते भी देखे जा सकते हैं।

माल और ड्राइवर को जमीन पर पटका
इस बीच पीछे से आ रहा एक ट्रक भी नजर आता है, जिसे काफी तीखा मोड़ लेना पड़ता है। पहली नजर में देखने पर लगता है कि ट्रक की स्पीड काफी अधिक है और मोड़ पर वह पलटने वाला है। हालांकि होता भी कुछ ऐसा ही है, ट्रक पर लोडेड माल और ड्राइवर को उसके केबिन सहित जमीन पर गिर जाता है, लेकिन ट्रक का इंजर वापस सीधा खड़ा होकर आगे भाग जाता है। वहीं, ड्राइव इंजन के पीछे-पीछे दौड़ लगाने लगता है।

'आत्मा' ने 'शरीर' का त्याग कर दिया
ये हादसा ट्रक की अधिक स्पीड और ओवरलोडिंग के चलते हुआ, वहीं ट्रक के कमजोर ढांचे की वजह से ड्राइव का केबिन भी इंजन से अलग हो गया। अपने आप में इस विचित्र घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, 'आत्मा' ने 'शरीर' का त्याग कर दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सब मोह माया है'।
Inertia explained…
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) February 17, 2022
Via Biltek Plus pic.twitter.com/FVFBuGoCLO
यह भी पढ़ें: Namrata Malla के बैली डांस ने फैंस के छुड़ाए पसीने, देखिये ये Hot Dance वीडियो












Click it and Unblock the Notifications