मोबाइल में पुराने फोटो देख रही थी महिला, एक तस्वीर से खुली पति और आया के इश्क की पोल
'हॉलीडे ट्रिप की कुछ तस्वीरों पर मैंने गौर किया तो देखा कि हमारे घर की आया (नैनी) मेरे पति के साथ कुछ ज्यादा ही चिपककर बैठी है...'
फ्लोरिडा:
हाल ही में एक महिला ने टिकटॉक पर अपनी एक कहानी शेयर की और बताया कि कैसे उसका ब्वॉयफ्रेंड उसकी पीठ पीछे उसे धोखा दे रहा था। दरअसल ये महिला एक दिन ऑफिस में 16 घंटे की लंबी शिफ्ट करने के बाद जब अपने घर लौटी, तो देखा कि उसका ब्वॉयफ्रेंड बेड पर किसी दूसरी लड़की के साथ है। महिला अपनी शिफ्ट से काफी थककर लौटी थी, इसलिए उस वक्त वो भी उसी बेड पर साइड में सो गई लेकिन अगले दिन उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को घर से निकाल दिया। अब एक और महिला ने इसी तरह के धोखे की अपनी कहानी टिकटॉक पर शेयर की है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
तलाक के बाद पुरानी फोटो देख रही थी महिला
'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, नेटली नाम की इस महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है और फिलहाल वो अपने दो बच्चों के साथ अलग रहती है। नेटली ने टिकटॉक पर शेयर किए गए अपने वीडियो में बताया कि तलाक के बाद एक दिन वो मोबाइल पर अपने परिवार की हॉलीडे ट्रिप के पुराने फोटो देख रही थी, जिसमें उसके पति की एक और करतूत का पता चला।

'पति के साथ चिपककर बैठी थी आया'
टिकटॉक वीडियो में नेटली ने बताया, 'हम लोग करीब एक महीने की छुट्टी बिताने के लिए फ्लोरिडा गए थे। इस दौरान हम ऑरलैंडो के डिज्नीलैंड भी गए और अपने बच्चों को संभालने में मदद के लिए मैं अपनी एक आया को भी साथ ले गई। लेकिन, बच्चों की मदद के बजाय वो वहां कुछ और ही कर रही थी। उसकी पोल तब खुली, जब मैं मोबाइल में उस ट्रिप के पुराने फोटो देख रही थी। दरअसल जब मैंने कुछ तस्वीरों पर गौर किया तो देखा कि उनमें वो मेरे पति के साथ कुछ ज्यादा ही चिपककर बैठी है।'

'पति के कंथे पर था आया का सिर'
नेटली ने अपने वीडियो में एक फोटो शेयर की, जो स्पलैश माउंटेन राइड की थी और जिसमें उसके परिवार के साथ उसकी आया भी थी। इस राइड के दौरान आगे की सीट पर नेटली अपने एक बच्चे के साथ बैठी थी, जबकि पिछली सीट पर उसका पति, एक बच्चा और आया बैठे थे। इस दौरान आया का सिर उसके पति के कंधे पर था और दोनों इस तरह बैठे थे, जैसे कि वो पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका हों।

वायरल हो रहा है वीडियो
टिकटॉक पर नेटली का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसे अभी तक 1.4 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही लोग वीडियो पर कमेंट कर अपनी राय भी दे रहे हैं। एक यूजर ने नेटली के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'उसे अच्छी तरह पता होगा कि उसकी फोटो जरूर देखी जाएगी, फिर भी वो ऐसा कर रही थी, बहुत ही खराब है ये।'

महिला को मिली एक खास सलाह
एक महिला यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'मैं भी एक आया रह चुकी हूं और अगर मैं उस ट्रिप पर होती तो या तो बच्चों के साथ बैठती, या फिर मां के साथ।' एक अन्य यूजर ने सलाह देते हुए लिखा, 'आप बहुत अच्छे स्वभाव की हैं...लेकिन कभी भी किसी युवा महिला को आया के तौर पर नहीं रखना चाहिए, बल्कि किसी वृद्ध महिला को ही इस काम के लिए रखना चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications