UFO की लाइट ऑन कर भूल गए एलियंस! अचानक आसमान से आई अजीबोगरीब रोशनी को देख डरे लोग

अंकारा, 25 जनवरी। क्या सच में एलियन होते हैं? ये सवाल आज से ही नहीं बल्कि कई वर्षों से लोगों के मन में उठ रहा है, कुछ वैज्ञानिक इसके जवाब में अपनी पूरी जिंदगी खर्च कर चुके हैं। दुनिया में अलग-अलग जगह से कई ऐसे दावे सामने आए हैं, जिसमें एलियन या उसके यान यूएफओ के देखे जाने की बात कही गई। हालांकि इन दावों की कई पुष्टि नहीं हो सकी। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो और फोटो सामने आती रही है, जिसे लोग एलियन से जोड़कर देखने लगते हैं।

तुर्की में अजीबोगरीब रोशनी

तुर्की में अजीबोगरीब रोशनी

हाल ही में ऐसा ही एक दावा सामने आया है जिसमें कहा गया कि दिन के उजाले में आसमान से एक तेज रोशनी निकली, जो लगातार 3 घंटे तक दिखाई दी। गौरतलब है कि दूसरी दुनिया के प्राणियों की संभावना हमेशा लोगों की रुचि को बढ़ा देती है। मामला दरअसल तुर्की का है जहां पहाड़ों पर आसमान से आती एक अजीबोगरीब रोशनी देखने को मिली। इसे देख स्थानीय लोग भी हैरान रह गए।

लोगों का दावा- यूएफओ से लाइट

लोगों का दावा- यूएफओ से लाइट

कुछ लोगों ने रोशनी को एलियन के यूएफओ से निकलने वाली लाइट का नाम दिया, तो वहीं कई लोग इसे ऊपरवाले का चमत्कार बताया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पूर्वी तुर्की में ट्रैबजोन प्रांत के साथ सीमा के करीब गुमुशाने प्रांत के पोंटिक पर्वत में जिगाना दर्रे से अजीब दृश्य सामने आया। दुर्लभ घटना को समुद्र तल से 2,100 मीटर की ऊंचाई पर पहाड़ों के बीच देखने को मिली।

3 घंटे तक लगातार आती रही रोशनी

3 घंटे तक लगातार आती रही रोशनी

भयानक नजारे को कैमरे में कैद करने वालों ने दावा किया कि जिगाना दर्रे की ढलानों पर एक ही सेंटर से लगभग तीन घंटे तक बड़ी चमकदार और गोल्डन रोशनी निकलती रही। जिगाना स्की सेंटर के प्रवक्ता अब्दुल्ला एरोग्लू ने कहा कि उन्होंने पहले भी साइट पर कई शानदार नजारे देखे हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं देखा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एरोग्लू ने कहा कि वो हमेशा चाहते हैं कि पर्यटक यहां की सुंदर वादियों को देखें।

खुद को भाग्यशाली मान रहे लोग

खुद को भाग्यशाली मान रहे लोग

एरोग्लू अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस आश्चर्यजनक रोशनी को देखने का मौका मिला। रोशनी वास्तव में लंबे समय तक जिगाना के पहाड़ी इलाके में जमीन चूमती रही। इस घटना को कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन में भी फिल्माया, जिसमें से एक एरोग्लू भी हैं। यह किसी साइंस-फिक्शन मूवी की तरह दिखाई दे रहा था। कुछ लोगों ने इसकी तुलना इंद्रधनुष से भी की।

वैज्ञानिकों ने दिया ये तर्क

वैज्ञानिकों ने दिया ये तर्क

एरोग्लू ने कहा, 'हमारे सेंटर के मेहमान बहुत आश्चर्यचकित थे कि उन्होंने कैसा दृश्य देखा। वह तुरंत अपनी जेब से फोन निकालकर अद्भुत रोशनी को कैमरे में कैद करने लगे।' हालांकि रोशनी को लेकर वैज्ञानिकों का कुछ और ही मानना है। कई साइंटिस्ट्स में कहा कि ये कुछ और नहीं बल्कि क्रेपस्कुलर रेज है। सूर्य से निकलने वाली किरणों की एक सीधी लाइन बादलों के बीच से निकलती है, ऐसा होना काफी रेयर है। इसे सीधे एलियंस से जोड़ देना गलत है। हालांकि इसे लेकर सोशल मीडिया पर मजाक भी हो रहा है, कई यूजर्स ने कहा कि एलियंस अपने यूएफओ की लाइट जलाकर भूल गए।

यह भी पढ़ें: Watch Video: नए साल का जश्न मनाने पृथ्वी पर आए थे एलियंस! सिक्योरिटी कैमरे में नजर आया तिकोना UFO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+