च्युइंग गम चबाने की आदत से हो जाएं सावधान, वरना जिंदगी भर पछताएंगे

कई लोगों को च्युइंग गम खाने का बड़ा शौक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा देर तक च्वींगम चबाते रहने से इसका आपकी हेल्थ पर क्या असर हो सकता है?

कई लोगों का मानना है कि च्युइंग गम ज्यादा देर तक चबाते रहने से मुंह की अच्छी खासी एक्सरसाइज होती है। हालांकि, बार्सिलोना में इम्प्रेस के मुख्य ऑर्थोडॉन्टिस्ट और सह संस्थापक इस बात से पूरी तरह से इंकार नहीं करते।

chewing gum

'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. कासेम ने डेलीमेल.कॉम को बताया कि शुगर फ्री च्युइंग गम चुनने से कैविटी कम हो सकती है, लेकिन तब तक.. जब तक कि आप इसे लंबे समय तक अपने मुंह में ना रखें। ऐसा इसलिए है क्योंकि किसी भी टुकड़े को चबाते रहने से लार पैदा होती है, जो कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया और आपके दांतों में फंसे खाने के चुकड़ों को साफ कर देती है।

लेकिन डॉक्टर कासेम के अनुसार, ये केवल एक समय तक ही कारगर साबित हो सकता है। उनका कहना है कि मेरी सलाह है कि अधिकतम 15 मिनट तक की गम को चबाएं। अगर आप लंबे समय तक जैसे कि कई घंटों तक मसूलों में पॉपिंग के चबाते रहते हैं तो आपके दांतों के चारों ओर की जो चिकनी परत होती है, जिसे इनेमल कहा जाता है, वो घिसनी शुरू हो जाती है।

इसे demineralisation कहा जाता है जो आपके दांतों में छेद और सड़न का कारण बन सकता है। बहुत लंबे समय तक ये आपकी स्थिति को खराब हो सकती है। डॉ. कासेम के अनुसार, च्युइंग गम चबाने से समस्या हो सकती है। दंत चिकित्सक के अनुसार, गठिया या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी और मांसपेशियों की स्थिति वाले लोगों के लिए भी यही बात लागू होती है, गम उन्हें खराब कर सकता है।

अगर आप भी कुछ खाना चाहते हैं तो डॉक्टर कासेम ने सुझाव दिया कि हमेशा शुगर फ्री च्युइंग गम का इस्तेमाल करें। क्योंकि आमतौर पर च्युइंग गम में जाइलिटोल और सोर्बिटोल जैसे कृत्रिम मिठास का उपयोग करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+