समंदर ने फिर खोले राज, 2000 पुराने जहाज के मलबे से मिला हरक्यूलिस का सिर

समंदर ने फिर खोले राज, 2000 पुराने जहाज के मलबे से मिला हरक्यूलिस का सिर

नई दिल्ली। समंदर की गहराईयां अपने भीतर कई राय छुपाकर रखती है। हाल ही में कोलंबिया में 300 साल पुराने जहाज मिले, जिसमें अरबों को खजाना मिला, अब एक और जहाज मिलने और उसमें मिली प्राचीन खजाने की खबर आ रही है। ग्रीस के चट्टानी तटों से दूर समंदर में एक डूबे प्राचीन जहाज से कई ऐसी चीजें मिली है, जो न केवल अमूल्य हैं बल्कि ये इतिहास को समझने में मददगार होने वाली है।

 जहाज के मलबे में मिला हरक्यूलिस का सिर

जहाज के मलबे में मिला हरक्यूलिस का सिर

रोमन युग के जहाज एंटीकीथेरा का मलबा ग्रीस के समुद्र में मिला है। ये जहाज 2000 साल पुराना है। इस जहाज के मलबे के कई ऐसे अवशेष मिले हैं, जिसने दुनिया को इतिहास के बारे में बहुत कुछ जानकारी दी। इसी जहाज के मलबे से एनालॉग कंप्यूटर के मलबे मिले थे और अब इस मलबे से गोताखोरों को संगमरमर से बना एक सिर मिला है, जिसे हरक्यूलिस का सिर बताया जा रहा है। इसके अलावा इस मलबे में मानव अवशेष भी मिले हैं। इससे पहले 1900 में उन्हें बिना सिर वाली एक मूर्ति मिली थी, जिसे उस वक्त हेराक्लीज ऑफ एंटीकीथेरा का नाम दिया गया। अब उन्हें सिर्फ सिर मिला है।

 2000 पुराना जहाज

2000 पुराना जहाज

आपको बता दें कि इस जहजा को 1990 में ही खोज लिया गय़ा था। इसके बाद से इस जहाज के मलबे को निकालने और उसके बारे में जानने की कोशिश की जा रही है। अब समुद्री पुरातत्वविदों को बड़ी सफलता मिली है। लगातार कोशिशों के बाद उन्हें इस जहाज के मलबे से संगमरमर की कई कलाकृतियां, मानव अवशेष जैसी कई चीजें मिली हैं। लंबे वक्त से समुद्र में दबे होने के कारण जहाज के मलबे पर कई परते चढ़ गई थी, जिन्हें हटाने का काम किया जा रहा था। एक बड़ी चट्टान को हटाने के बाद उन्हें जहाज के उस हिस्से की जानकारी मिली, जहां अब तक कोई नहीं पहुंच सका था। इसी हिस्से में उन्हें ये अवशेष मिले हैं।

मलबे में क्या सब मिला

मलबे में क्या सब मिला

इस जहाज के मलबे से अब तक गोताखोरों को मानव के दांत, बिना धर वाली संगमरमर की मूर्ति, मानव अवशेष जैसे कंकाल, गहने, एंटीकीथेरा मैकेनिज्म आदि महत्वपूर्ण चीजें मिली है। इन चीजों को लेकर पुरात्तत्वविद काफी उत्साहित हैं। इन मानव अवशेषों से वो जेनेटिक और आइसोटॉपिक विश्लेषण कर उस युग के बारे में और जानकारी हासिल कर सकेंगे।

85 साल की दुल्हन, 35 साल का दूल्हा, फेसबुक पर हुआ प्यार, सात समंदर पार कर रचाई शादी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+