बर्फ की सफेद चादर से ढंका दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान, Yellow Snow को देख लोग हैरान
Heavy Snow Fall in Sahara desert, Everyone Surprised, Viral Pics: रेगिस्तान में हुई बर्फबारी, भले ही ये बात सुनने में बड़ी अजीब लगे लेकिन यही हुआ है अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के रेगिस्तान में, जहां रेत की चादर बर्फ की चादर में तब्दील हो गई है। आपको जानकर हैरत होगी कि इस वक्त अफ्रीका के 'सहारा' में जमकर बर्फबारी हो रही है, जिससे लोग हैरान-परेशान हैं। आमतौर पर ऐसा होता नहीं है लेकिन इस बार ऐसा हुआ है, पूरा मरुस्थल इस वक्त 'स्नो' की चपेट में हैं और बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया है।

कुदरत की इस लीला से लोग भी हैरान
(तस्वीरें The Sun से ली हैं)कुदरत की इस लीला से लोग भी हैरान हैं। The Sun ने 'सहारा' मरुस्खल की तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि प्रकृति की इस मेहरबानी से लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है लेकिन पर्यटकों के लिए ये आकर्षण का केंद्र बन गया है।

पीली रेत में सिमटा रेगिस्तान
लोगों दूर-दूर से पीली रेत में सिमटी बर्फ को देखने के लिए आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। मालूम हो कि यहां का तापमान माइनस से कई गुना नीचे पहुंच गया है।

खास बातें
- सहारा विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है।
- यह अफ़्रीका के उत्तरी भाग में अटलांटिक महासागर से लाल सागर तक 5600 किलोमीटर की लंबाई तक फैला हुआ है।
- सहारा नाम रेगिस्तान के लिए अरबी शब्द 'सहरा' से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है मरुस्थल।
- यह मरुस्थल 10 देशों में फैला हुआ है, जिसमें माली, मोरक्को, मौरितानिया, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, नाइजर, चाड, सूडान और मिस्र जैसे देश शामिल हैं।
- साल 2021 से पहले साल 2016 में यहां बर्फबारी हुई थी जिसके पीछे कारण एटलस पर्वत के पास तापमान 15 डिग्री डाउन था इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
यहां देखें: अरब के रेगिस्तान में हुआ स्नोफॉल
-
Weather Shimla: हिमाचल में फिर लौटी कड़ाके की ठंड, शिमला-मनाली समेत कई इलाकों में येलो अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 6 राज्यों में बारिश की आशंका, राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी -
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार में रेन अलर्ट, उत्तराखंड में होगी बर्फबारी, क्या दिल्ली में बरसेंगे बदरा? -
Bengaluru Weather: बेंगलुरू में हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट -
Weather Delhi NCR: सुहावना हुआ मौसम! राहत के बीच IMD ने जारी किया तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी समेत 6 राज्यों में बारिश की आशंका, छत्तीसगढ़ का चढ़ेगा पारा -
Uttarakhand Weather Today केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से लौटी ठंड, अभी ऐसा ही रहेगा मौसम -
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला












Click it and Unblock the Notifications