VIDEO: हाथ में मां की फोटो..आखों में आंसू, पाकिस्तानी दुल्हन की एंट्री कर देगी आपको भावुक
नई दिल्ली, 15 दिसंबर; शादियों का सीजन चल रहा है। इसी सीजन में सोशल मीडिया पर शादियों को कई वीडियो आ रहे हैं। एक लड़की के लिए उसकी शादी का दिन उसके जीवन की सबसे खास घटनाओं में से एक होता है। यह एक ऐसा दिन है जब वह अपने उन दोस्तों और परिवार के सदस्यों से घिरी रहना चाहती है जो उसके बहुत करीब होते हैं, खासकर उसके माता-पिता। लेकिन उस खास दिन उनमें से कोई एक ना हो, तो दुल्हन के लिए वो पल बेहद ही उदासी भरे होते हैं। एक पाकिस्तानी दुल्हन की शादी का एंट्री वीडियो देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी।

शादी के भावुक हुई दुल्हन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक दुल्हन को अपने पिता का हाथ थामे स्टेज पर एंट्री करते देखा जा सकता है। अपनी मां को खो चुकी दुल्हन ने दूसरे हाथ में उनकी फोटो को थाम रखा है। वह आंखों में आंसू लिए विवाह स्थल में दाखिल हुई। दुल्हन की शादी में एंट्री का ये वीडियो देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी। इस दौरान दुल्हन के पिता भी अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाए और भावुक हो गए।

उस पल में वो अपनी मां को मिस कर रही थी
क्लिप को इस्लामाबाद के एक फोटोग्राफर महा वजाहत खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और इसे 1.2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। अब वायरल हो रहे वीडियो में, दुल्हन को अपने पिता के साथ हाथ में हाथ डाले चलते देखा जा सकता है। इस दौरान बैकग्राउंड में फिल्मी गीत चुनर बज रहा है। लाल रंग के लहंगे में दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूल्हे की ओर जाते समय उसकी आँखों में आँसू थे क्योंकि उस पल में वो अपनी मां को मिस कर रही थी।
देखें वीडियो
क्लिप में दुल्हन के अन्य रिश्तेदारों को भी उसे दिलासा देने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है और साथ ही उसकी विदाई की झलक भी दिखाई दे रही है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'उन सब बेटियों के नाम जिनकी मां आज उनके साथ नहीं हैं. जैसे मेरी.. मिस यू सो मच अम्मी..'। इस वीडियो ने नेटिजन्स को भावुक कर दिया है। कमेंट्स में यूजर्स ने तरह-तरह के मैसेज लिख रहे हैं। एक यूजर ने कहा- "क्या आपकी भी आंखों में आंसू थे, मेरे थे।"












Click it and Unblock the Notifications