दिल चुराने वाली लेडी! भ्रूण भी बेच डाले, इकट्ठा किए 9 लाख, भेजी गई सलाखों के पीछे
मानव अंगों की तस्करी के 12 मामले में यूएसए की एक लेडी पर कार्रवाई की गई। महिला को अगली सुनवाई तक कोर्ट ने जेल में रखे जाने का आदेश दिया है।

Heart Seller Lady: मानव अंगों की तस्करी का अवैध धंधा इन दिनों कई देशों में फल फूल रहा है। जिसकी वजह से समाज में खतरा बढ़ता जा रहा है। दुनिया के कई देशों में बिना की किसी रंजिश के आए दिन अपरहण और हत्या के मामले में भी बढ़ रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जो अपहरण या फिर हत्या से तो बिल्कुल अलग है। मामले में अमेरिका में अरकंसास सेंट्रल मोर्चरी सर्विसेज में कार्यरत एक महिला पर कार्रवाई की गई।
मामला मेरिका में अरकंसास सेंट्रल मोर्चरी सर्विसेज से जुड़ा है। जहां डेड बॉडी का पोस्टमॉर्टम किया जाता है। आरोपी महिला का नाम कैंडेस चैपमैन स्कॉट है, जो मोर्चरी में काम करती थी। दिसंबर 2021 में महिला पर गंभीर आरोप लगे। मामले को लेकर थाने में रपट लिखाई गई। लेडी पर आरोप लगा कि वो डेड बॉडी से दिल और अन्य अंगों को निकाल बेच देती थी। इसके साथ ही अगर किसी गर्भवती महिला की मृत्यु होती तो उसके यूट्रस से जीवित भ्रूण को भी वो बेचती थी।
कैंडेस चैपमैन का काम अर्कांसस मेडिकल सर्विसेज की ओर यूनिर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को मेडिकल स्टडी के लिए डेड बॉडी के उपलब्ध कराने का भी था। जिसके बाद शव को लाने ले जाने और अंतिम संस्कार भी वो ही कराती थीं।
यह भी पढ़ें: AI बढ़ा सकता है आपका पैसा! मंदी में भी निवेश रिस्क कर देगा कम, जानिए कैसे होगा संभव?
आरोप लगा कि कैंडेस चैपमैन स्कॉट ने अब तक अपने इस अवैध देह व्यापार के धंधे से करीब 10,975 डॉलर (लगभग 8.9 लाख रुपये) कमाए हैं। लेडी मोर्चरी से अंगों को चोरी छिपे बेचने के लिए बाकायदा फेसबुक पर लोगों से संपर्क भी करती थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कॉट ने कथित तौर पर चिकित्सा अध्ययन के लिए इस्तेमाल की गई लाशों से शरीर के अंगों को चुरा लिया और उन्हें जेरेमी ली पौली को बेच दिया। इसके लिए स्कॉट 'ऑडिटीज' नामक एक सोशल मीडिया समूह से जुड़ी थीं, जिस पर वो बकायदा अंग बेंचने के लिए विज्ञापन भी प्रसारित करवाती थीं।
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, कैंडेस चैपमैन स्कॉट पर शरीर के अंगों के कम से कम 20 बक्से बेचने का आरोप है। बेचे गए शरीर के अंगों में दिल भी शामिल है। इसके अलावा लेडी पर भ्रूण भी बेचने के आरोप हैं। दिसंबर 2021 की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्कॉट ने कई अंगों को ऑनलाइन बेचा।
लेडी द्वारा बेचे गए अंगों में 2 ब्रेन, 3 दिल, 1 फेफड़े शामिल हैं। इसके लिए स्कॉट 16 अगल- अलग पेमेंट रिसीव किए। कुल मिलाकर लेडी ने $10,975 यानी लगभग 8.97 लाख रुपये कमाए।
कैंडेस चैपमैन स्कॉट को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया। धोखाधड़ी, मानव अंगों के बेचने के कुल 12 मामले में अदालत ने स्कॉट को अगली सुनवाई तक जेल भेजने का आदेश दिया।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: AI ने बढ़ा दी टेंशन, Google और Meta में जॉब सिक्योरिटी घटी, जानिए क्यों?












Click it and Unblock the Notifications