अपनी ही शादी में दूल्हे ने बजाया बैंड, दुल्हन देखकर रह गई दंग, देखें फनी Video

नई दिल्ली, मई 12: कोरोना महामारी के चलते देश में कई तरह के प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामने करना पड़ रहा है। इस मुश्किल समय मे भी लोग लगातार शादियों का आयोजन कर रहे हैं। इन आयोजनों को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई फनी या इमोशनल वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक शादी का ऐसा ही फनी वीडियो इन दिनो वायरल हो रहा है। जिसमें बेचार एक दूल्हा अपनी खुद की शादी में बैंड बजाता दिख रहा है।

 groom played the band own wedding, bride was shocked to see video goes viral

आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में एक दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ खड़ा नजर आ रहा है। दूल्हा ने एक ड्रम बांध रखा है। जिसे वह स्टिक की मदद से बजा रहा है। वीडियो में दुल्हन उसके पीछे खड़ी नजर आ रही है। दूल्हा जहां एक ओर ड्रम बजा रहा है, साथ में ही एक स्पीकर पर म्यूजिक भी बजता हुआ सुनाई पड़ रहा है। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आत्मनिर्भर दूल्हा।' हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि, ये वीडियो किस जगह का है? वीडियो को उन्होंने 12 मई को शेयर किया था। वीडियो के सैकड़ों व्यूज हो चुके हैं और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन्स दिए हैं...।

एक शख्स ने लिखा कि, बारात में 11 लोग हीं allowed होंगे तो यही होगा ना। दरअसल सरकार की ओर से शादियों में 20 से कम लोगों को बुलान की अनुमति मिली है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, कुछ बड़ा करने के लिए कुछ आत्मनिर्भर होना जरूरी है। कुल लोगों ने दूल्हे की कला की तरीफ करते हुए उसे प्रोफेशनल बताया। हालांकि लोग वीडियो देखकर खूब मजे ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+