Google के पूर्व कर्मचारी को धड़ाधड़ 29 इंटरव्यू कॉल्स, CV में Mia Khalifa एक्सपर्ट, फिर बदली किस्मत!
गूगल में अच्छी सैलरी के बावजूद जब इंटरव्यू के लिए कॉल आने में देरी हुई तो शख्स ने कुछ अलग तरीके से अपनी सीवी अपडेट की। फिर क्या था, महज आठ महीने के भीतर 29 कंपनियों के कॉल आए। इनमें से कुछ कंपनियां ऐसी थीं, जिन्होंने गूगल के इस पूर्व कर्मचारी के लिए 30 प्रतिशत सैलरी हाईक ऑफर किया। ऐसे में चर्चा इस बात की हो रही है, कि आखिर अपने रिज्यूमे में शख्स ने क्या अपडेट किया, जिसने एंप्लायर्स को खूब आकर्षित किया।
जॉब सेक्टर में हमेशा से क्रिएटिव कर्मचारी नियोक्ताओं की पसंद रहे हैं। कर्मचारी कितना क्रिएटिव है, इसका पता सबसे पहले रिज्यूमे देखकर ही चल पाता है। ऐसे में एम्प्लायर का आकर्षित करने के लिए प्रोफेशनल्स अपनी सीवी में अपने सभी स्किल्स का प्रदर्शित करने से नहीं चूकते। तभी जॉब सेक्टर में उनकी मजबूत पैठ बन पाती। गूगल के एक पूर्व कर्मचारी की सीवी इसका उदाहरण बन गई है।
दरअसल, Google के पूर्व कर्मचारी जेरी ली (Jerry Lee) ने इस सोशल एक्सपेरिमेंट को किया, जिसमें गूगल के एक्सपीरियंस के साथ कई बेतुके स्किल्स और उपलब्धियों को रिज्यूम में डाला गया है। इस रिज्यूम के आधार पर ली कुल 29 इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इसमें कई बड़े फर्म भी शामिल हैं।

सीवी में लिखा 'एक्सपर्ट इन मिया खलीफा'
जेरी ली (Jerry Lee) गूगल में लगभग 3 सालों तक स्ट्रैटजी और ऑपरेशन्स मैनेजर के तौर पर काम किया है। ली ने अपने रिज्यूम में कई बेतुके और बिना सिर पैर के एक्सपीरियंस को हाइलाइट किया था। इसमें 'एक्सपर्ट इन मिया खलीफा' और एक रात में सबसे ज्यादा वोडका शॉट्स लेने का रिकॉर्ड' जैसे एक्सपीरियंस शामिल हैं। ली ने अपने इस सोशल एक्सपेरिमेंट में ये पता लगाना चाहते थे कि रिक्रूटर्स रिज्यूमे को कितनी बारीकी से जांचते हैं, खासकर तब जब किसी केंडिडेट के पास Google जैसी बड़ी कंपनी का अनुभव हो।












Click it and Unblock the Notifications