अपनी शादी में दुल्हन ने पहनी 24 कैरेट Gold की ड्रेस, देखने वालों के उड़ गए होश
अपनी शादी में दुल्हन ने पहनी 24 कैरेट Gold की ड्रेस, देखने वालों के उड़ गए होश
नई दिल्ली। अपनी शादी को हर कोई यादगार बनाना चाहता है। इस मौके को खास बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन हर कोशिश करते हैं और यूनिक बनाने के लिए कुछ हट के करने की कोशिश करते हैं। ऐसी की एक दुल्हन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। शादी में सोने से सजी दुल्हन तो आपने कई बार देखें होंगे, लेकिन कभी गोल्डन दुल्हन देखी है। अमेरिका में हुई एक बिग फैट वेडिंग में दुल्हन ने 24 कैरेट सोने से बनी ब्राइडल ड्रेस पहनी, जिसे देखकर सबकी आंखें चमक उठी।

सोने की ड्रेस से सजी दुल्हन
माई बिग फैट अमेरिकन जिप्सी वेडिंग में नजर आने वाली दुल्हन कायला ने अपनी शादी में 24 कैरेट के गोल्ड से बनी ड्रेस पहनीं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। कायला और टिम्मी ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अनोखा कदम उठाया। कायला ने अपनी सास लिंडा के साथ मिलकर सोने से बनी ड्रेस पहने का फैसला किया और उसे डिजाइन करवाया। लिंडा ने अपनी बहू को गोल्ड की बनी ब्लिंग-आउट गाउन को पहनने और कैरी करने में काफी मदद की।

कभी नहीं डिजाइन की थी ऐसी ड्रेस
इस गोल्डन ड्रेस को डिजाइनर सोंद्रा सेली ने डिजाइन किया था। उन्होंने बताया कि ये उनके लिए पहला अनुभव था। आज से पहले उन्होंने कभी ऐसी ड्रेस डिजाइन नहीं की थी। उन्हें जब 24 कैरेट सोने का गाउन बनाने का ऑर्डर मिला तो पहले वो घबरा गई, लेकिन फिर उन्होंने इसे चुनौती के तौर पर लिया और इसे बेहद खूबसूरती के साथ पूरा किया।

ड्रेस देखकर उड़ गए होश
डिजाइनर सौंद्रा ने कड़ी मेहनत और दिमाग लगाकार सोने की इस गाउन को तैयार किया। कायला ने जब पहली बार इस ड्रेस को देखा तो वो भी दंग रह गई। वहीं शादी में दुल्हन की इस ड्रेस को देखकर हर कोई हैरान रह गया। सबसे अब से पहले तक सोने की ज्लैवरी तो देखी थी, लेकिन पूरी सोने की ड्रेस नहीं देखी थी। इस ड्रेस में सोने की परत पर 15000 से 20000 स्टोन लगाए गए थे। वहीं मैचिंग ज्लैवरी भी ड्रेस के अनुसार ही लगाया गया।












Click it and Unblock the Notifications