गजब: दमकल विभाग में बकरियों की 'भर्ती', जंगल की आग को रोकने में हैं एक्सपर्ट

अमेरिका के कैलिफोर्निया में दमकल विभाग जंगल की आग रोकने के लिए बकरियों की मदद ले रहा, लेकिन वो काफी महंगी पड़ रही हैं।

california

गर्मी में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसको रोकने के लिए अमेरिका में अग्निशमन ने एक नायाब कदम उठाया था। जिसके तहत बहुत सारी बकरियां पाली गईं। हालांकि ये प्रोजेक्ट बहुत महंगा पड़ रहा। ऐसे में विभाग जल्द ही कड़ कदम उठा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैलिफोर्निया के अग्निशमन अधिकारी जंगल में आग लगने की घटना से परेशान थे। ऐसे में कुछ साल पहले उन्होंने बकरियों का इस्तेमाल करने का फैसला लिया। वो जंगलों में जातीं और लंबी-सूबी खास को खा डालती हैं। जंगल के जब किसी हिस्से में आग लगती, तो यही सूखी घास उसे तेजी से दूसरे हिस्से में फैलाने का काम करती।

इससे पहले कर्मचारियों को घास को घटाना पड़ता था। जिससे विभाग पर ज्यादा बोझ पड़ रहा था। उनकी जगह बकरियों को लाने का आइडिया तो सही था, लेकिन अब वो आर्थिक रूप से अधिकारियों को परेशान कर रहा।

मामले में एक अधिकारी ने बताया कि वो कुछ पशु पालकों के जरिए बकरियों की देख-रेख की जाती थी। जब भी जरूरत होती वो पशुपालक पहुंच जाते, लेकिन अब पशुपालक श्रम कानून के अधीन होंगे। इससे उन्हें ओवर टाइम दिया जाएगा।

कैलिफोर्निया फार्म ब्यूरो के मुताबिक नए बदलाव से चरवाहों का मासिक वेतन $3730 से बढ़कर $14,000 हो सकता है। ऐसे में देखा जाए तो तीन गुना ज्यादा भार विभाग पर पड़ेगा।

गर्मियों में बढ़ जाती है डिमांड
वहीं विभाग को बकरियां देने वाले टिम एरोस्मिथ ने कहा कि साल के इस समय (गर्मी) मेरा फोन बंद हो जाता है। बकरियों की मांग साल दर साल बढ़ी है। उनको डर है कि नए कानून से उनका धंधा चौपट ना हो जाए।

उन्होंने आगे कहा कि अगर विभाग ने उनको ऑर्डर देना बंद किया, तो उनको बकरियों को मरने या फिर नीलामी यार्डों के लिए बेचना पड़ेगा। इससे पहले 2019 में कानून में बदलाव हुआ था। उस वक्त उनका हर महीने की सैलरी 1955 डॉलर से बढ़ाकर 3730 डॉलर कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+