युवती ने Amazon से ऑर्डर की 50 हजार की Apple वॉच, डिलीवरी में मिला ये प्रोडक्ट
युवती ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन से 50 हजार की ऐप्पल घड़ी ऑर्डर की। लेकिन, बदले में उसे तीन हजार की सस्ती घड़ी मिली। युवती का आरोप है कि कई बार कॉल करने के बाद भी अमेजन ने कोई जवाब नहीं दिया।
ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां भी एक से बढ़कर एक ऑफर देकर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। लेकिन, कभी फोन ऑर्डर करने पर बॉक्स में ईंट निकल रही है। जी हां, कुछ ऐसी ही घटना एक युवती के साथ घटी। युवती ने ई-कॉमर्स वेबसाइट 'अमेजन' से 50 हजार से ज्यादा कीमत की ऐप्पल घड़ी ऑर्डर की। लेकिन, उसे तीन हजार के अंदर की फिटलाइफ कंपनी की घड़ी डिलीवरी में मिली।
हालांकि, युवती ने अमेजन हेल्पलाइन से भी मदद मांगी। लेकिन, उन्होंने हेल्प करने से इंकार कर दिया। युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर 'अमेजन' से खरीदारी करने से लोगों को आगाह किया है। युवती ने यह भी कहा कि तीन दिन हो गए हैं और अभी तक कोई भी मदद नहीं मिली है। मेरा सारा पेमेंट डूब गया है। आइए जानते हैं कौन है ये युवती और क्या है पोस्ट?

दरअसल, युवती का नाम सनाया है। सनाया ने पोस्ट कर बताया कि 8 जुलाई को अमेजन से 50,900 रुपये में ऐप्पल वॉच सीरीज़ 8 का ऑर्डर दिया था। 9 जुलाई को उसे ऐप्पल घड़ी के बजाय 'फिटलाइफ' घड़ी दी गई। कई कॉल के बावजूद, अमेजन हेल्पलाइन ने मदद से इनकार कर दिया। वहीं, 12 जुलाई को दूसरे पोस्ट में बताया कि मुझे नकली घड़ी प्राप्त हुए तीन दिन हो गए हैं। लेकिन दुर्भाग्य से, अमेजन किसी तरह की भी सहायता देने को तैयार नहीं हैं।
पोस्ट हुई वायरल, लोगों के मिले ऐसे रिएक्शन
वहीं, सनाया का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं गैजेट्स या महंगी खरीदारी के लिए इन ऑनलाइन पोर्टलों पर कभी भरोसा नहीं करता। एक अन्य ने लिखा कि सीधे स्टोर से गैजेट खरीदने चाहिए। इस बीच एक आदमी भाग्यशाली निकला। अश्विन हेगड़े नाम के शख्स ने बताया कि उसने ऐप्पल आईफोन 13 का 128 जीबी मॉडल ऑर्डर किया था। लेकिन, आईफोन 14 उसे मिला।












Click it and Unblock the Notifications