यहां होती है एक रात के लिए शादी, दुल्‍हन खुद चुनती दूल्‍हा

बीजिंग। भारत में शादी जन्मों-जन्मों का बंधन मानी जाती है। अग्नि के सात फेरे लेने के बाद पति-पत्नी हमेशा के लिए एक हो जाते हैं लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां शादी केवल एक रात के लिए होती है। इस शादी में दुल्हन खुद अपनी पसंद का दूल्हा चुनती है और ये प्रक्रिया भी काफी रोचक है।

Bizarre

चीन में होती है ऐसी विचित्र शादी

चीन में होती है ऐसी विचित्र शादी

ये रिवाज चीन के शीलिंग घाटियों में रहने वाले लोग निभाते हैं। सालों से वो इस परंपरा को बिना बदले निभाते आ रहे हैं। वहां घूमने आए लोग भी इस शादी का जमकर लुत्फ उठाते हैं। और तो और, इस शादी में लड़की दूल्हा अपने आसपास से नहीं, बल्कि गांव घूमने आए पर्यटकों में से चुनती है।

धूमधाम से होती है शादी

धूमधाम से होती है शादी

जी हां! लड़कियां यहां नाव के पास छतरी लेकर पर्यटकों के इंतजार में खड़ी रहती हैं। जब पर्यटकों का झुंड आता है तो वो उन्हें लेकर अपने घर की तरफ रवाना होती हैं। लड़कियों के घरवाले भी इस शादी के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। घरों को अच्छे से सजाया जाता है और आंगन में डोली रखी जाती है। पर्यटकों के घर पहुंचने पर गाने-बजाने का कार्यक्रम शुरू किया जाता है।

लाल कपड़ा तय करता है दूल्हा

लाल कपड़ा तय करता है दूल्हा

शादी की शुरुआत दुल्हन के पिता द्वारा होती है। वो सभी पर्यटकों को इन रस्मों और रीति-रिवाजों के बारे में बताता है। इसके बाद दुल्हन हाथ में लाल कपड़ा लिए आती है और वो कपड़ा पर्यटकों पर फेंकती है। जिस शख्स पर भी ये कपड़ा गिरता है उसे दूल्हे की पोशाक पहनाई जाती है और फिर धूमधाम से दोनों की शादी की जाती है।

बस कुछ घंटे रहता है साथ

बस कुछ घंटे रहता है साथ

लेकिन ये नवविवाहित जोड़ा केवल कुछ ही घंटों तक साथ रहता है। अगर दोनों की मर्जी है तो वो एक दिन भी साथ बिता सकते हैं लेकिन इसके बाद दोनों का अलग होना निश्चिंत है। दरअसल, ये शादी शीलिंग घाटी की जनजाति संस्कृति को समझाने के लिए की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+