OMG! ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो लड़की ने कुत्ते से कर ली शादी
मंगेतर ने शादी से किया इंकार तो लड़की ने अपने पालतू कुत्ते से कर ली शादी। फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल।
नई दिल्ली। क्या आप इस बात की कल्पना कर सकते हैं कि कोई लड़की अपनी मर्जी से कुत्ते से शादी कर सकती है। शायद नहीं, लेकिन आपको बता दें कि ऐसी घटना हुई है। लड़की ने एक कुत्ते के साथ अपनी मर्जी से खुशी-खुशी शादी कर ली। मामला अर्जेंटीना का है, जहां एक लड़की को जब उसके ब्वॉयफ्रेंड ने धोखा दिया तो उसने अपने कुत्ते से शादी कर ली।

दरअसल लड़का पहले शादी को तैयार था। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन जब शादी की सारी तैयारियां हो गई तो ऐन मौके पर लड़के ने इंकार कर दिया। अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिले इस धोखे से लड़की इतनी आहत हुई कि उसने उसी तारीख पर शादी करने का फैसला किया।
दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला ने मनाया अपना 117 वां जन्मदिन, जानें उनकी लंबी उम्र का राज
उसने तय किया कि वो उसी दिन पर शादी करेगी, चाहे किसी से भी शादी क्यों न करना पड़े। ऐसा इसलिए ताकि उसके मंगेतर को ये न लगे कि उससे कोई शादी करने वाला नहीं। ऐसे में लड़की ने अपने ही पालतू कुत्ते के साथ के साथ शादी करने क फैसला किया। दोस्तों और घरवालों ने काफी समझाया, लेकिन लड़की नहीं मानी।
मां-बाप के लिए वर्जिनिटी बेच रही है लड़की, Live शो में किया ऐलान
लड़की ने तय तारीख पर ही कुत्ते से शादी की। घरवाले भी उसके आगे झुक गए। पूरे घर को सजाया गया। घरवाले और रिश्तेदार भी इस शादी में शामिल हुए। जिसके बाद लड़की ने शादी की सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, ताकि उसका मंगेतर उसे देख सके। लोग इस अनोखी शादी की तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग लड़की के इस कदम को गलत बता रहे हैं तो कुछ तारिफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications